झारखंड राज्य अंतर्गत किसी भी वार्ड सदस्य को सरकारी मदद या किसी भी तरह का फंड नहीं आता है जो निंदनीय है : गिरजा राम।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत कोट खास पंचायत भवन में सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन BDO सुकेशनी केरकेट्टा, CO आशिष कुमार साहू, मुखिया जूली सिंह , BPRO विनय शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में सभी प्रकार का स्टाॅल लगाया गया था जहां पंचायत वासियों कि कई समस्याओं का समाधान किया गया। जिसमें अबुआ आवास, वृद्धा पेंशन, राशनकार्ड, का आंनलआई आवेदन किया गया साथ ही विधवा व वृद्ध गरीब असहाय के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। वहीं कोट खास पंचायत के वार्ड नंबर 6 के वार्ड सदस्य दयावंती देवी ने 9 असहाय व वृद्ध महिला पुरुषों को कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि 2010 से अभी तक वार्ड सदस्य तिसरी बार बना हूं वो भी निर्विरोध यह सब यहां के जनता का देन है अभी तक हमने निस्वार्थ भाव से जनता के प्रति कार्य करते आ रहे हैं। वहीं वार्ड सदस्य पति सह समाजसेवी गिरजा राम ने कहा कि जब तक जिंदा रहेंगे जनता की सेवा में हाजिर रहेंगे जनता भगवान का स्वरूप होते हैं। जिन्हें हमसे जो सहयोग कि अपेक्षा होती है वार्ड सदस्य के पति होने के नाते हम जनताओं के बीच मौजूद रहता हूं वार्ड सदस्य से जो होने वाला कार्य होता है उससे ज्यादा अपने स्तर से काम करता हूं। वैसे भी आप सभी को मालूम हो कि झारखंड राज्य अंतर्गत किसी भी वार्ड सदस्य को सरकारी मदद या किसी भी तरह का फंड नहीं आता है जो निंदनीय है। इस पर सरकार को विचार करना चाहिए आखिर क्या फायदा है कि एक वार्ड सदस्य पांच साल तक विना वेतन भता के घर में बैठकर जनता के लिए काम करें। मौके पर शंकर राम, विरेन्द्र राम,हलखोरी राम, रेशम राम,उमा राम, मुकुन्दं कुमार, मुरारी, कमलेश दुबे, जवाहिर भूइयां, शिव भूइयां सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें