भगवान राम हों या कृष्ण उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए,धर्म जाति बंधन से ऊपर उठ कर सबों के लिए दरवाजे खुलने चाहिए-अविनाश देव।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिला अंतर्गत मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) के हाउसिंग कॉलोनी के मैदान में लक्ष्मी नारायण यज्ञ चल रहा है। इस अवसर पर श्रीमद्भगवद् कथा हो रहा है कथाकार श्री देवकी नंदन ठाकुर जी पलामू के धरती पर पधारे हुए हैं। वहीं आज संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह माटी कला बोर्ड सदस्य झारखंड के  अविनाश देव यज्ञ स्थल का परिक्रमा कर दर्शन किए और मिट्टी से बना झारखंड सरकार का प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किए। इस अवसर पर माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही उनके  साथ बैठ कर श्रीमद्भगवद् कथा का श्रवणपान किए। बैठे श्रोतागण से जो बातें हुई उसमें अविनाश देव ने कहा कि सनातन ही सत्य है किंतु मानवता इंसानियत जिंदा रहे इसके लिए आदमी आदमी के बीच भेद नहीं होना चाहिए तभी विश्व का कल्याण संभव है। राष्ट्र सर्वोपरि है इसकी एकता अखंडता अक्षुण बनी रहनी चाहिए हमेशा खयाल रखना होगा। भगवान राम हों या कृष्ण उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। धर्म जाति बंधन से ऊपर उठ कर सबों के लिए दरवाजे खुलने चाहिए। मौके पर झारखंड सरकार के स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर, जिला प्रशासन, क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि सहित लाखों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें