चैनपुर के शिवा छठ घाट पर गंगा आरती और जागरण का आयोजन, मनोज सिंह व अविनाश देव इस कार्यक्रम का किए उद्घाटन।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के चैनपुर पूर्व मुहल्ला स्थित शिवा नदी तट पर गंगा आरती व जागरण का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मेदिनीनगर नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष व मेयर प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह, संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह झारखंड माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव एवं जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह ने कहा कि धर्म हम सभी को एक साथ मिल जुलकर रहने की प्रेरणा देता है। जो चैनपुर के शिवा नदी का तट इसका एक बड़ा उदाहरण है जहां युवा मिल कर आपसी एकता और सदभाव के साथ पिछले कई वर्षों से छठ पूजा का आयोजन कर रहे हैं। इस तट पर भगवान सूर्य का मंदिर निर्माण हो जाने से इस घाट की भव्यता बढ़ी है मंदिर निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्होने संजय सिंह को बधाई दी। वहीं संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव ने कहा कि पर्व से आपसी भाईचारे के रिश्ते मजबूत होते हैं। छठ महापर्व हम सभी को संकल्प ले कर पवित्रता के भाव के साथ समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देती है शिवा नदी छठ घाट में सुव्यवस्थित तरीके से आयोजन करने के लिए उन्होने समिति के मित्तल सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। जिप सदस्य प्रमोद सिंह ने छठ की महिमा की चर्चा करते हुये सूर्य मंदिर निर्माण में संजय सिंह की भूमिका की सराहना की। साथ ही शिवा छठ घाट पूजा कमेटी को दिल से धन्यवाद गंगा आरती करने के लिए दिया, गंगा आरती पुरोहित अजय पांडेय द्वारा विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया इस कार्यक्रम का संचालन संतु पासवान ने किया। मौके पर संजय सिंह, मित्तल सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, शिक्षक प्रमोद कुमार, प्रदीप सिंह, अभय कुमार, रणविजय, अरविंद सिंह आदि मौजूद थें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें