मेदिनीनगर में छठ महापर्व पर छठ व्रतियों को अविनाश देव फलहार एवं ढ़कनी का किया वितरण।

पलामू न्यूज Live//पलामू के मेदिनीनगर में लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह झामुमो नेता झारखंड माटीकला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव शनिवार को छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किए वितरण। साथ हीं उन्होंने कहा कि   खास कर हिंदी पट्टी में जनभावनाओं से जुड़ा हुआ त्योहार है। दुनिया के किसी भी कोने में भारतीय निवास करते हों पर छठ वहां भी करना नहीं छोड़ते किंतु छठ में विशेष तौर पर अपने वतन की ओर रुख जरूर करते हैं। शास्त्रों ग्रंथो में छठ की महिमा बताई गई है लेकिन यह महापर्व सूर्य उपासना की है इसीलिए चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व के व्रतियों को झारखंड माटीकला बोर्ड के द्वारा। मेदिनीनगर प्रमंडलीय कार्यालय पुराना कोऑपरेटिव विल्डिंग में झारखंड कुम्हार समन्वय समिति पलामू के कार्यकर्ताओं के साथ सूर्य उपासना का प्रसाद फलहार एवं मिट्टी के ढ़कना का वितरण किया गया। इस मौके पर खास तौर से शोभा प्रजापति, मनीष प्रजापति, पप्पू उर्फ राहुल, प्रदीप, भुनेश, मदन, अनूप प्रजापति और अनिल चंद्रवंशी की गरिमामई उपस्थिति रही।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें