पलामू में रमाबाई अंबेडकर हांस्पिटल का उद्घाटन, झारखंड स्थापना दिवस व विरसा मुंडा के जयंती पर राजा मेदिनीराय एवं नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा कचहरी परिसर में स्थापित।

पलामू न्यूज Live// राष्ट्रीय बौद्ध महासभा का तीसरा व समाजिक न्याय परिषद का दूसरा पांच दिवसीय अधिवेशन दिनांक 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार को झारखण्ड के धरती आबा भगवान विरसा मुंडा की जयन्ती व झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पलामू जिला के मेदिनीनगर स्थित बजराहा में धुमधाम से समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कई सत्रों में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मानेवर रामप्रसाद बौद्ध व राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर विरेन्द्र कुमार ने किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के पलामू जिलाध्यक्ष रवि पाल व मंगल किशोर मेहता ने किया। वहीं रमाबाई अंबेडकर हांस्पिटल उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व आई० जी० मानेवर रामचन्द्र राम व विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता, अम्बेडकर चेतना परिषद के धनपत रजक, पलामू जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष श्रीमती गीता मेहता, कुमारी चन्द्रकान्ता, आदिवासी महासभा के त्रिपुरारी सिंह, न्यूज रिवोल्यूशन के संस्थापक अजय सिंह चेरो, बौद्ध महासभा के महिला मोर्चा अध्यक्ष मानेवर सुषमा बौद्ध, मानेवर दिलकेश्वर मेहता, मानेवर जंगाली महतो, एड०मनिष मेहता, मा०जवाहर बौद्ध, मा०अमर बौद्ध, मा०सुमन बौद्ध, मा०श्रीराम बौद्ध, झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय सचिव मानेवर सुश्री निर्मला कुमारी, मंच के केन्द्रीय महासचिव जनाब सदीक अंसारी, मा० विश्वनाथ राम, उपाध्यक्ष मा०रामनरेश राम,जनाब कलीम अंसारी, बौद्ध महासभा के मा० रामजी बौद्ध आदि ने करुणा के सागर तथागत बुद्ध, बाबा साहेब डा०अम्बेडकर, माता रमाबाई अम्बेडकर व झारखण्ड के धरती आबा भगवान विरसा मुंडा जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। हांस्पिटल उद्घाटन के बाद बजराहा स्थित ई०वी०रामास्वामी नायकर व माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बीसफूटा चौक स्थित अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही हजारों की संख्या में उपस्थित मूलवासी बहुजन समाज के महिला-पुरुष शोभायात्रा में भगवान विरसा मुंडा समेत। सभी महापुरुषों का गगनभेदी जयकारा लगाते हुए कचहरी प्रांगण में पहुंचकर पलामू के परम यशस्वी व प्रतापी राजा मेदिनीराय जिनके नाम पर इस शहर का नामकरण किया गया है। उनके साथ पलामू प्रमंडल के बलिदानी सपूत भाईयों नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा हर्षोल्लास व पारंपरिक आदिवासी नृत्य-संगीत के बीच मांदर की थाप झुमते हुए स्थापित किया। जिसका लोकार्पण जेकेएम के संस्थापक शत्रुघ्न कुमार शत्रु, बसपा प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के अध्यक्ष रामप्रसाद बौद्ध, डॉक्टर विरेन्द्र कुमार, रवि पाल, भीम आर्मी के नागमणि रजक व रामकुमार रवि, आदिवासी महासभा के त्रिपुरारी सिंह, अजय सिंह चेरो, तिर्की जी, माले के का०विरजू राम आदि ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर किया। इस कार्यक्रम के बाद भारी संख्या में जुलूस की शक्ल में स्टेशन चौक स्थित धरती आबा भगवान विरसा मुंडा जी की आदमकद प्रतिमा पर उपरोक्त सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धा निवेदित किया। उक्त अवसर पर रवि पाल की अध्यक्षता में आयोजित सभा को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक व स्मरणीय है। एक तरफ राष्ट्रीय बौद्ध महासभा व समाजिक न्याय परिषद ने बजराहा में माता रमाबाई हांस्पिटल का उद्घाटन कर एक कीर्तिमान स्थापित किया वहीं दूसरी तरफ आज के दिन हीं मेदिनीनगर के कचहरी प्रांगण में पलामू में स्वर्णिम युग के प्रणेता चेरो राजवंश के परम प्रतापी व यशस्वी राजा मेदिनीराय जी व पलामू प्रमंडल के अमर बलिदानी सपूतों निलाम्बर-पिताम्बर की प्रतिमा स्थापित कर उनकी गौरव गाथा को मूर्त रुप दे दिया है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री मानेवर श्री नरेंद्र मोदी जी के जनजातीय गौरव दिवस की असलियत का पर्दाफाश करते हुए कहा कि ना केवल जनजाति बल्कि अनुसूचित जाति समाज के साथ ही पिछड़े वर्ग व अल्पसंख्यकों को नकली पिछड़े मोदी जी व भाजपा से सावधान रहना चाहिए।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें