मेदिनीनगर पूर्व नगर पार्षद उपाध्यक्ष व मेयर प्रत्याशी मनोज सिंह छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया वितरण।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर पार्षद के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि छठ महापर्व का धार्मिक महत्व के साथ-साथ समाज के निर्माण में भी इस महापर्व की बड़ी भूमिका है। यह महापर्व सामूहिकता समाजिकता, स्वच्छता और पवित्रता के साथ समाज के प्रति कार्य करने की प्रेरणा भी देता है। आज के दौर में जब लोग आत्मकेंद्रीत हो रहे है परिवार टूट रहे हैं वैसे समय में छठ महापर्व यह संदेश दे रहा है समाज के प्रगति के लिए सामूहिकता का भाव जरूरी है। अकेले रह कर कुछ भी नही किया जा सकता है इसलिए एकता के साथ एक दूसरे के प्रति परस्पर विश्वास का भाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अपनी रौशनी देने में भगवान भास्कर किसी तरह का भेदभाव नही करते है, ठीक उसी तरह सामर्थ्यवान और पद पर बैठे लोगों को पूर्वाग्रहरहित हो कर सेवा कार्य करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि छठ महापर्व के असली मर्म को आत्मसात करने की जरूरत है। बुधवार को पूर्व उपाध्यक्ष श्री सिंह ने चैनपुर के महान क्लब द्वारा आयोजित छठ पूजा सामाग्री वितरण कार्यक्रम में छठ व्रतियों के बीच गेहूं तथा साड़ी वितरण किया। उन्होंने महान क्लब के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि इस तरह प्रयास से समाज में सेवा भाव का एक बेहतर वातावरण तैयार होता है। वहीं मौके पर अमित सोनी, अमन मालाकार, अनमोल मालाकार, राजू गुप्ता, राहुल सोनी, राजू सोनी, दीपक अग्रवाल, राजेन्द्र मालाकार, दीपक गुप्ता, मनोज दास सहित कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें