आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ विभिन्न मुद्दों को लेकर 14 नवम्बर को रांची में बैठक करेगी-धीरज मिश्रा।

पलामू न्यूज Live// झारखण्ड के आकलन सफल एवं प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के बैनर तले सहायक अध्यापको का एक आवश्यक बैठक दिनांक 14 नवम्बर 2023 दिन मंगलवार को रांची के मोरहाबादी मैदान मे आयोजित की गई है। इस बात की जानकारी आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने दिया साथ ही बताया कि रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित बैठक का मुख्य उदेश्य। आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक को वेतनमान की प्राप्ति, आकलन सफल अध्यापको का 10% मानदेय बढ़ोतरी, शहरी क्षेत्र में मेडिकल छुट्टी, एवं 4% इंक्रिमेंट, NC मुद्दा, छतरपुर नौडीहा के सहायक अध्यापको की सेवा समाप्ति, आकलन परीक्षा मे 2 से 3 नंबर से असफल अध्यापको का मुद्दा सहित। अन्य मुद्दों पर सरकार के सहायक अध्यापको के प्रति उदासीन एवं अड़ियल रवैए के कारण सरकार से मांग पूरा करवाने को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति एवं आंदोलन की रूप रेखा पर चर्चा करना है। श्री मिश्रा ने आगे कहा कि झारखंड के राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित 14 नवंबर की बैठक में राज्य के तमाम आकलन सफल सह प्रशिक्षित सहायक अध्यापक एवं अध्यापिकाओ पलामू जिला के छतरपुर नौडीहा प्रखंड के सेवा समाप्त होने वाले सहायक अध्यापक को बैठक मे शामिल होने की अपील किया है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें