उपायुक्त ने जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में  माइनिंग बहुल एरिया में ड्रोन से निगरानी करने का दिया निर्देश,तीनों एसडीओ को उपलब्ध कराया जाएगा ड्रोन।

पलामू उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें टास्क फोर्स के कुछ सदस्य एनआईसी के सभागार से जुड़े वहीं उपायुक्त श्री रंजन ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे। इस बैठक में अवैध माइनिंग को शून्य करने की दिशा में उपायुक्त श्री रंजन ने बड़ा निर्णय लेते हुए तीनों एसडीओ को उनके क्षेत्र अंतर्गत खनन बहुल एरिया में ड्रोन से निगरानी करने को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिला से सभी को ड्रोन ससमय उपलब्ध करा दिया जाएगा इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि वैध माइनिंग भी तय एरिया में ही किया जाये। बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार को सभी अनुमंडल पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, सभी सीओ व थाना प्रभारी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनिज परिवहन में लिप्त वाहन एवं उनके मालिकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया साथ ही थाना प्रभारी को अवैध खनन और भंडारण के मामलों में प्राथमिक दर्ज करने की बात कही। इस बैठक में मौके पर खनन टास्क फोर्स से जुड़े सभी सदस्य उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें