शिक्षक हित एवं शिक्षा हित सर्वोपरि होगा जिले के कोई भी शिक्षक किसी भी समस्या पर कभी भी हमसे मिल सकते हैं-मनोज सिंह।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के मेदिनीनगर में रविवार को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा पलामू के जिला अध्यक्ष श्री सतीश कुमार दुबे के नेतृत्व में। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों ने संगठन के संरक्षक श्री मनोज सिंह पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद मेदिनीनगर से शिष्टाचार मुलाकात किया। उनसे मिलकर जिले के शिक्षकों एवं शिक्षा से संबंधित बातों पर चर्चा की गई। श्री सिंह ने संगठन के सभी पदाधिकारी को अस्वस्थ किया कि मेरे लिए शिक्षक हित एवं शिक्षा हित सर्वोपरि होगा जिले के कोई भी शिक्षक किसी भी समस्या पर कभी भी उनसे मिल सकता है उनकी पूरी कोशिश होगी समस्या का समाधान हर हाल में होगा। वर्ष 2019 में नियुक्त शिक्षकों के सेवा संपुष्टि पर उन्होंने कहा कि सेवा संपोष्टि के लिए उपायुक्त पलामू से वह बात करेंगे। नव नियुक्त शिक्षकों के वेतन भुगतान यथाशीघ्र हो इसके लिए भी जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात की जाएगी। आज के इस कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष श्री भीमराव, जिला सचिव आलोक कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष बृजहारी उपाध्यक्ष, साकेत कुमार शुक्ला, संगठन सचिव संतोष कुमार, संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार सिंह, मुकुंद सिंह, मोहम्मद, रिजवान, रघुनंदन तिवारी, अभिषेक कुमार दुबे सहित अन्य कई शिक्षकों ने मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें