“चलो करें आवास पूरा” अभियान का द्वितीय चरण लंबित आवासों को पूरा करने के लिए पाटन के कांके कला पहुंची राज्य स्तरीय टीम।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के ग्रामींण क्षेत्रों में लंबित आवास को पूर्ण कराने हेतु विभाग के निर्देशानुसार “चलो करें आवास पूरा” का द्वितीय चरण अभियान सभी प्रखंड/पंचायतों में 31 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2023 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण हेतु विभाग स्तर से ग्रामींण विकास विभाग के राज्य स्तरीय टीम में शामिल सुवेंदु सिंघा एवं पवन कुमार पलामू दौरे पर है। राज्य स्तरीय टीम ने शुक्रवार को पाटन प्रखंड अंतर्गत कांके कला पंचायत क्षेत्र का भ्रमण किया। इस क्रम में राज्य स्तरीय टीम ने प्रखण्ड कार्यालय सभागार में सभी सम्बंधीत कर्मी के साथ गहन समीक्षा की। तत्पश्चात राज्य स्तरीय टीम द्वारा पंचायत में लाभुकों के साथ सीधा संवाद कर आवास पूर्ण करने में आ रही समस्याओं से अवगत हुए। वहीं ग्रामींण विकास विभाग टीम द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को लाभुकों की समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया साथ ही लाभुकों को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। राज्य स्तरीय टीम भ्रमण के क्रम में जिला समन्वयक मुफ्ती अनवर एवं प्रशिक्षण समन्वयक अभय कुमार, प्रखण्ड समन्वयक शिवम जयसवाल, पंचायत सचिव, पंचायत स्वयं सेवक आदि उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें