तरहसी प्रखंड के गोइंदी पंचायत भवन में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जयंती।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत तरहसी प्रखंड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई। वहीं गोइंदी पंचायत मुखिया श्रीमति सरिता देवी भी अपने पंचायत भवन में दोनों महापुरुषों की जयंती बड़े हीं धूम-धाम से मनाई। सर्व प्रथम उन्होंने महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विधिवत रूप से उनकी जयंती मनाई। साथ हीं उन्होंने गांधी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की उनका जन्म पश्चिमी भारत में वर्तमान गुजरात के एक तटीय नगर पोरबंदर नामक स्थान पर 2 अक्टूबर सन् 1869 को हुआ था। वहीं जयंती के एक दिन पूर्व 1 अक्टूबर दिन रविवार को स्वच्छता अभियान कर साफ सफाई की गई। वहीं मुखिया पति लालमणि राम ने कहा की उनके पिता करमचन्द गांधी सनातन धर्म की पंसारी जाति से सम्बन्ध रखते थे। वो ब्रिटिश राज के समय काठियावाड़ की एक छोटी सी रियासत (पोरबंदर) के दीवान अर्थात् प्रधान मन्त्री थे। वहीं उपस्थित स्वयं सेवक विवेक कुमार ने कहा की उन्होंने हिंसा के खिलाफ लड़ने के लिए दो सबसे अहम हथियार बताया। असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, चंपारण आंदोलन जैसे स्वतंत्रता आंदोलनों के माध्यम से वह हमेशा मानवाधिकारों के लिए खड़े रहते थे। हिंदी भाषा में गांधी का अर्थ है इत्र फुलेल बेचने वाला जिसे अंग्रेजी में परफ्यूमर कहा जाता है उनकी माता का नाम पुतलीबाई परनामी वैश्य समुदाय की थीं। पुतलीबाई करमचन्द की चौथी पत्नी थी उनकी पहली तीन पत्नियों की प्रसव के समय मौत हो गई थीं। भक्ति करने वाली माता की देखरेख और उस क्षेत्र की जैन परम्पराओं के कारण युवा मोहनदास पर वे प्रभाव प्रारम्भ में ही पड़ गये थे जिसने आगे चलकर महात्मा गांधी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन प्रभावों में सम्मिलित थे दुर्बलों में उत्साह की भावना, शाकाहारी जीवन, आत्मशुद्धि के लिये उपवास तथा विभिन्न जातियों के लोगों के बीच समाज सुधारक के रुप में काम करते थे। मौके पर उपस्थित वार्ड नंबर 6 के आशीष कुमार सिंह, शिक्षक लखन कुमार यादव, उपमुखिया उर्मिला देवी, समाजसेवी कन्हाई सिंह, सुधीर कुमार यादव, वार्ड संख्या 7 के ललिता देवी, सहदेव सिंह, वार्ड नंबर 11 के प्रेम पासवान, रौशन कुमार यादव, कमेश कुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें