पलामू जिला डीटीओ के विधि सम्मत कार्रवाई करने कि आश्वासन के बाद, सभी बस ओनर्स आपसी सहमति से 13 सितंबर को होने वाली बस हड़ताल को वापस लिया।

पलामू न्यूज Live//झारखंड के पलामू जिला में होने वाली बुधवार से बस ऑपरेटरों की हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गई है। जिसमें जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन के साथ बस ओनर्स एसोसिएशन ने मंगलवार की शाम वार्ता कर हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। बतादें की पलामू जिला बस ओनर्स एसोसिएशन के द्वारा कम दूरी के सवारी वाहनों द्वारा लंबी दूरी के पैसेंजर को अपने वाहन से ले जाने का विरोध किया जारहा था। उनका कहना था कि छोटी सवारी वाहन अधिकृत रूप से लंबे दूरी के पैसेंजर्स को भी अपने वाहन में बैठा ले रहें हैं। जिससे लंबी दूरी पर चलने वाले बसों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहीं बस ओनर्स एसोसिएशन की मांग ऐसे सवारी वाहनों को चिन्हित करते हुए उन पर कार्रवाई करने की थी। इस पर जिला डीटीओ अनवर हुसैन ने विधि सम्मत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद सभी ने आपसी सहमति से हड़ताल वापस लेने का फैसला किया। मौके पर मोटर यान निरीक्षक लाल बिहारी यादव, ट्रैफिक प्रभारी रामजीत सिंह, पलामू जिला बस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह व एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें