डुमरी विधानसभा उपचुनाव की जीत एक संकेत है, जनता हेमंत सरकार के साथ है-राजेन्द्र सिन्हा।

पलामू न्यूज Live//झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री टाईगर जगरनाथ महतो के निधन के बाद से डुमरी विधानसभा के विधायकी का कुर्सी खाली हो गया था। इसे देखते हुए झारखंड सरकार ने डुमरी विधान सभा में तत्काल उपचुनाव कराया जहां से इंडिया गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी की 17100 वोटो से जीत हुई। झारखंड मुक्ति मोर्चा की जीत के खुशी में राज्य के तमाम झामुमों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। वहीं इस जीत की खुशी मनाने में पलामू जिला कैसे पीछे रह सकता है पलामू के मेदिनीनगर में पूरे उत्साह के साथ शहर में रैली निकाला गया। इस रैली का नेतृत्व झामुमों के जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया पारंपरिक ढो़ल-नृत्य, आतिशबाजी के साथ-साथ मिठाई बांट कर झामुमो के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बतादें की झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो के निधन के बाद हुए डुमरी के उपचुनाव में झामुमो ने 17 हजार वोटों से एन. डी. ए गठबंधन को हराया है। भाजपा और आजसू ने अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक दी थी परंतु जनता ने जीत का माला झामुमो के प्रत्याशी बेबी देवी जी को हीं पहनाया। झामुमो के विजयी जुलूस को संबोधित करते हुए पलामू जिला “अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा” ने कहा डुमरी विधानसभा उपचुनाव की जीत एक संकेत है जनता हेमंत सरकार के साथ है। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी की लोककल्याणकारी नीतियों पर जनता ने मुहर लगा दिया है। माननीय मंत्री बेबी देवी जी को जीता कर डुमरी की जनता ने स्व. जगरनाथ महतो जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। भाजपा और आजसू के झूठे वादों को जनता ने नकार दिया है अब आने वाले लोकसभा चुनाव में भी इनका खाता नहीं खुलने वाला है। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की लोकप्रियता के सामने भाजपा के तीन-तीन पूर्व मुख्यमंत्री व एक उप मुख्यमंत्री फेल हो गए हैं। भाजपा आजसू के सभी नेता अब हताश हो चुके हैं झामुमो ही झारखंड की जनता के दुख दर्द को समझती है और उनके दुखों को दूर करती है। इस जुलूस में सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील तिवारी, मुन्ना सिन्हा, मनोज गुप्ता, उपाध्यक्ष राकेश सिन्हा, रंजन चंद्रवंशी, असफर, रब्बानी, संगठन सचिव नवीन सिन्हा, अनुराग प्रताप सिंह, शाहबाज खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशीला मिश्रा, नगर अध्यक्ष रंजीत जायसवाल, व्यवसायिक मिर्च अध्यक्ष दीपू चौरसिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष फजायल अंसारी, वरिष्ठ नेता अविनाश देव, हाजी ललन, अमित सिन्हा, पप्पू चंद्रवंशी, कुंदन चंद्रवंशी युवा युवा मोर्चा सचिव आशुतोष विनायक, कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, बबलू चौधरी, संगठन सचिव अरविंद कुमार, अमन गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी रंजन कुमार, नगर सचिव छोटू त्रिपाठी, महिला मोर्चा सचिव संजू कुमारी, कोषाध्यक्ष राजिया नियाजी, अल्पसंख्यक सचिव सोनम खान, कोषाध्यक्ष मन्नत बग्गा छात्र मोर्चा के फैजल खान, कौशल किशोर सहित हजारों महिला, पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें