पलामू में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 19 परिवारों के बीच निःशुल्क बकरा/बकरी का वितरण किया गया।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिला अंतर्गत पशुपालन कार्यालय के प्रांगण में कल्याण विभाग के द्वारा आदिम जनजाति परिवारों के बीच बकरा/बकरी का वितरण किया गया। बतादें सदर मेदिनीनगर प्रखण्ड अन्तर्गत सरजा पंचायत के ग्राम भुसड़िया में आदिम जनजाति (परहिया) समुदाय के 19 लाभुकों को शत प्रतिशत अनुदान पर मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ दिया गया। जिसमें प्रत्येक लाभुकों को चार बकरी एवं एक बकरा वितरण किया गया। इस वितरण कार्य क्रम में डॉ0 अनुप विलियम लकड़ा प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी सदर मेंदिनीनगर। धर्मेंद्र कुमार प्रभारी प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर, सरजा पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि आनंद कुमार, आदिम जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल परहिया एवं परहिया समुदाय के 19 लाभुक उपस्थित थे। पशु विक्रेता क्यामुदिन अंसारी के द्वारा लाभुको के बीच बकरा/बकरी वितरण का कार्य किया गया। गोपाल परहिया ने कहा कि इस योजना का लाभ। मिलने से लाभुकों के बीच हर्ष देखा गया है एवं उनके द्वारा कहा गया कि माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा चलाई गई। योजना से दबे कुचले परिवारों को जो लाभ मिला है इसके लिये हम सभी परहिया परिवार माननीय मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते है एवं अपने जीविकोपार्जन को दोगुना करने का प्रयास करेंगे। डॉ0 अनूप विलियम लकड़ा प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर के द्वारा बताया गया कि सरकार के द्वारा चलाई गई यह एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसमें आदिवासी समुदाय के सदस्यों के आर्थिक उत्थान के लिये मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बकरा विकास योजना। सूअर विकास योजना, मुर्गी पालन योजना, बतख पालन योजना एवं अन्य पशुपालन से संबंधित योजना का लाभ निःशुल्क दिया जाता है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें