सुधीर कुमार चौहान को जेकेएम के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष ने केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पंडवा खनन क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के मेदिनीनगर में झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि राजहारा कोलियरी निवासी व राजहारा बचाओ संघर्ष समिति के पुराने संघर्षशील साथी। श्री सुधीर कुमार चौहान को झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय कमिटी के उपाध्यक्ष सह पंडवा खनन क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया गया है। आज मेदिनीनगर में न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए संस्थापक शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि उषा मार्टिन के समय में कठौतिया कोल ब्लाॅक में भीषण अनियमितता के खिलाफ। राजहारा बचाओ संघर्ष समिति के ऐतिहासिक आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री सुधीर कुमार चौहान को आज झारखण्ड क्रांति मंच में जुड़ने से एक नये अध्याय की शुरूआत हो गई है। इनके जैसे नौजवान को उपाध्यक्ष बनने से झारखण्ड क्रांति मंच के सांगठनिक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों का जमीनीस्तर पर विस्तार होगा। इनके नेतृत्व में पंडवा प्रखण्ड क्षेत्र के खनन प्रभावित इलाकों में विभिन्न कोल कम्पनियों की मनमानी व अन्याय के खिलाफ आन्दोलन तेज किया जाएगा। इस अवसर पर मंच के केन्द्रीय महासचिव विश्वनाथ राम, केन्द्रीय आईटी सेल के अध्यक्ष मो०कलीम अंसारी, मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम समेत केन्द्रीय कमेटी के अधिकारियों ने इनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मंच के संस्थापक केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु जी के नेतृत्व में काफी संख्या में लोग झारखण्ड क्रांति मंच से जुड़ रहे हैं। आज सुधीर जी जैसे नौजवान को जुड़ने से नई आशा का संचार हुआ है पूरा मंच परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें