चैनपुर पूर्व जिला परिषद शैलेन्द्र ने चैनपुर नेउरा सड़क पर धान रोप कर जताया विरोध।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के चैनपुर नेउरा की मुख्य सड़क इस समय जर्जर हो चुकी है। चैनपुर थाना के आगे से लेकर नेउरा मोड़ तक जगह-जगह रोड पर बड़ा-बड़ा गड्ढा हो चुका है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि सड़क पर गड्ढा नहीं गड्ढे में सड़क है। यह सड़क छत्तीसगढ़ राज्य को भी जोड़ता है प्रतिदिन इस सड़क से होकर हजारों छोटी एवं बड़ी गाड़ियां गुजरती है। सड़क खराब होने के कारण कई बार सड़क दुर्घटना भी हो चुका है जबकि चैनपुर प्रखंड कार्यालय भी लोग इसी सड़क से होकर जाते हैं। वही प्रखंड की दूरी 0.5 कि.मी से भी कम है लगभग सभी स्कूल की बसें अभिभावक एवं स्कूल के बच्चे इसी सड़क से होकर प्रतिदिन गुजरते हैं। सड़क पर वर्षा के पानी गड्ढे में भर जाने के बाद छोटी एवं दोपहिया वाहन को सड़क पार करने में बहुत कठिनाइयां होती है। खराब सड़क का मुख्य कारण हाइवा ट्रक में क्षमता से अधिक माल ढुलाई है प्रतिदिन हजारों से अधिक हाईवा का परिचालन किया जाता है। जिस सड़क की क्षमता 15 टन की है वहां 40 से 50 टन माल भरकर हाईवा ट्रक से माल ढुलाई किया जाता है। वहीं पूर्व जिला परिषद शैलेंद्र कुमार सैलू ने खराब सड़क का विरोध जताते हुए कहा कि हमारे सांसद एवं विधायक हमेशा। इसी सड़क से होकर क्षेत्र भ्रमण के लिए आते एवं जाते हैं लेकिन उनका ध्यान इस पर कभी नहीं गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन को इस पर कार्रवाई करने की जगह संरक्षण दिया जाता है। जबकि सभी हाईवा ट्रक चैनपुर थाना चैनपुर प्रखंड कार्यालय एवं वन विभाग के चेक पोस्ट से होकर गुजरती है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि अविलंब सड़क का मरम्मत किया जाए एवं हाईवा ट्रक का मार्ग बदलकर दूसरा मार्ग किया जाए ताकि सड़क की स्थिति अच्छी बनी रहे। मौके पर राजेश कश्यप, सुशील कश्यप, देवव्रत प्रसाद, सुमित ठाकुर, राजमणि कमलापुरी, सुरेश दास, मानमती कुंवर, बिट्टू चंद्रवंशी, दीपक चंद्रवंशी, इरशाद आलम, दानिश आलम, राजकुमार विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें