उपायुक्त शशि रंजन ने लगाई जनता दरबार संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर लोगों के समस्याओं का निष्पादित करने का दिया निर्देश।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। बताते चलें कि पलामू जिला के पूर्व उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने पलामू वासिंयो के दिल में जगह इसी जनता दरबार के वजह से बनाई थी जिन्हें यहां से जाने के बाद भी लोग याद कर रहें हैं। वहीं पलामू के नए उपायुक्त शशि रंजन भी मंगलवार को पलामू समाहरणालय के उसी कक्ष में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार मे पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी निवासी बेबी देवी, रूबी देवी, सबिता देवी, मीना देवी, नीलम देवी, सुषमा देवी ने उपायुक्त से प्रधानमंत्री आवास देने की गुहार लगाई। इसी तरह मेदिनीनगर प्रखंड क्षेत्र के चंचला कुमारी और रीता कुमारी ने उपायुक्त से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ देने की गुहार लगाई। वहीं तरहसी थाना क्षेत्र के बिनोद कुमार सिंह ने उपायुक्त से पलामू जिला के तरहसी प्रखण्ड में एफपीओ के गठन में अनियमितता की शिकायत करते हुए जांच करवाने की मांग किया। आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने,राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि से सबंधित कई आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें