पत्नी और दो बच्चों को छोड़ कर दूसरे के साथ रांची में रह रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के तरहसी थाना कांड संख्या 44/22 के प्राथमिकी अभियुक्त संदीप राम 29 वर्ष पकरिया थाना पांकी को तरहसी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। वहीं इस संबंध में तरहसी थाना प्रभारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि संदीप की शादी पांच वर्ष पूर्व तरहसी के भड़रा गांव में हुई थी। जिससे दो बच्चे भी हैं इन सब को छोड़कर कई वर्षो से उदयपुरा 2 गांव के किसी अन्य लड़की के साथ संदीप अवैध तरीके से रांची में छिप कर रह रहा था। वो दो बच्चों और अपने पत्नी को छोड़ दिया था। इस मामले में संदीप के ससुराल वाले तरहसी थाना में मामला दर्ज कराया था तरहसी पुलिस को उसकी तलाश थी इसी बिच गुप्त सूचना मिली की संदीप सोमवार को अपने घर पकरिया आया है। सूचना के  आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बतादें की संदीप आठ वर्ष पहले यानी 2015 में भी 376 के आरोप में जेल जा चुका है। बावजूद वो सुधरने के बजाय अपनी पत्नी को छोड़ कर दुसरे के साथ रांची में रह रहा था जिसे पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी से उदित कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें