मणिपुर जल रहा था और मोदी जी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नाच रहे थे-ओंकारनाथ जायसवाल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के मेदिनीनगर में आम आदमी पार्टी के झारखंड प्रवक्ता ओंकारनाथ जायसवाल ने मंगलवार को मणिपुर के सवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में बयान नहीं दिए जाने पर उन्हें ” मुंहचोर ” कहा है। जायसवाल ने मेदिनीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर में औरत को नग्न कर प्रदर्शित करने की घटना की गुंज विश्वव्यापी है, और मोदी उस पर बोलने से बचने की कोशिश कर रहे हैं इससे अधिक और क्या अपमान देश के लिए हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि देश अधिनायकवादी सत्ता की ओर बढ़ रहा है इसका उदाहरण है मणिपुर 79 दिन के बाद मोदी ने मुंह खोला मणिपुर पर जिसमें उन्होंने बनावटी दुख प्रकट किया। जायसवाल ने कहा कि मणिपुर जल रहा था और मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में ” नाच ” रहे थे। दरअसल यह पहली घटना नहीं है कि गंभीर मुद्दे को उन्होंने नजर अंदाज किया हो देश में कोरोना का भयंकर प्रकोप था और मोदी इसे उपेक्षा कर पश्चिम बंगाल चुनाव में ‘ सफर’ कर रहे थे। जायसवाल ने कहा कि राज्य सभा आप सांसद संजय सिंह को मणिपुर के प्रश्न उठाने पर निलंबित कर दिया गया यह तानाशाही नहीं तो क्या है। रोज -रोज बोलने वाले मणिपुर पर बोलने से बच रहे हैं क्यों यह देश-विदेश में नजरे चुरा रहे हैं कबतक चुप रहेंगे यह मोदी को मुंहचोर होने के प्रमाण है। उन्होंने कहा कि अब सीधी लङाई अधिनायकवादी तत्वों से है भाजपा के हाथों देश सुरक्षित नहीं है आप जन आंदोलन से पैदा हुई पार्टी है और हम जन संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। मौके पर पलामू जिला संयोजक चंद्रबली चौबे, कार्यकारी सचिव सुधीर कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश तिवारी, वरीय नेता मुकेश दीक्षित,अरुण कुमार मेहता , शशिकांत तिवारी, ओम प्रकाश गुप्ता, अशोक यादव, एसडी सिंह, गणेश कुमार, लव तिवारी, वीरेंद्र दुबे सहित दर्जनों आप कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें