बालासोर ट्रेन हादसे में यात्रियों की मौत पर राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ने शोक प्रकट किया।

पलामू न्यूज Live//भुवनेश्वर-उडी़सा राज्य के बालासोर में बिते दिन शुक्रवार को ट्रेन हादसे में यात्रियों की मौत पर देश मर्माहत है। कई राजनीतिक पार्टीयां इस घटना से दुखित हैं वहीं राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ने शोक प्रकट किया। बतादें कि ओडिशा राज्य के बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में यात्रियों की मौत पर झारखंड प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी कुमारी ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि रेल हादसे में जो भी यात्रियों की मृत्यु हुई है। उनके परिवार के साथ पूरा राजद परिवार संवेदना व्यक्त करता है एवं इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना न घटे। प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने कहा कि केन्द्र सरकार इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कारवाई करें।साथ हीं इस घटना की जिम्मेवारी रेल मंत्री स्वंय लें।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें