पलामू में “रावण” का आगमण स्वागत में उमडा़ जन-सैलाब, संविधान निर्माता बाबा साहेब के प्रतिमा का किया गया अनावरण।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरी गांव में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अनावरण दिनांक 29 मई 2023 दिन सोमवार को किया गया। जिसका मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण ने भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा का अनावरण किया। बतादें कि पलामू जिला में भीमआर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण के आगमण पर भीमआर्मी के अलावा अन्य पार्टीयों के नेताओं ने उन्हें जोरदार स्वागत किया। वहीं लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के महावीर मोड़ से कड़ी सुरक्षा के बीच नीलाम्बर-पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) गांधी चौक, हरसईन मोड़ मेदिनीनगर- पांकी मुख्य पथ से होते हुए हजारों गाडी़यो की संख्या में अपने काफिला के साथ ग्राम भरी में हो रहे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही चंद्रशेखर आजाद रावण के द्वारा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। वहीं उन्होंने कार्यक्रम के संबोधन में कहा कि जब चुनाव आएगा तो बहुत सारे नेता आपको आपका पैर छुएंगे, अन्य कई प्रकार की लालच देंगे पैसे देंगे, लेकिन हम सभी को अपनी वोट की ताकत को समझना चाहिए हमारी एक वोट किसी को सत्ता पर काबिज कर सकता है और किसी को सत्ता से गिरा भी सकता है। हमारा ही वोट लेकर दूसरे कोई ताकतवर बनना चाहते हैं जो अब हम ये हरगिज नहीं होने देंगे। सबसे महत्वपूर्ण बाते उन्होंने तरहसी प्रखंड के CO को चेतावनी देकर कहा की आप संवैधानिक कुर्सी पर बैठे हैं उसकी लाज रखें उसपर बैठकर जनता की औकात को न मापे। जिस संविधान ने आपको जनता का सेवा करने के लिए सीओ पद मिला है उसी संविधान के तहत मिनटो में पदमुक्त कर दिए जाओगे। उन्होंने पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मुमताज खान जी को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में शामिल करने का घोषणा भी किया। वहीं मेदिनीनगर संत मरियम स्कूल के चेयरमैंन व युवा नेता अविनाश देव के द्वारा चंद्रशेखर आजाद रावण को सौल देकर सम्मानित किया गया साथ हीं भाईचारगी बढ़ाने की बाते कही गई। उन्होंने कहा की मान्यवर कांशी राम साहब गढ़वा और पलामू में बार-बार आते थे क्योंकि यहां सबसे ज्यादा बहुजन समाज की आबादी है। लेकिन हमेशा उन्हें गढ़वा और पलामू के बहुजनों ने निराश किया है लेकिन अब हम सब उनकी सपना को संयोजने का कार्य करेगें। हम पूरी ईमानदारी से काम करके पलामू में हर सीट पर चुनाव लड़कर मजबूती से अपने लोगों के साथ खड़े होंगे। वहीं पांकी पलामू में इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए भीम आर्मी नेता नागमणि रजक, राम कुमार रवि उर्फ रामू जी व शशिरंजन भारती सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया साथ ही मजबूती से कार्य करने की नींव रखी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन सचिव नन्हू राम, प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज सहित सभी प्रदेश के पदाधिकारीयों, पलामू जिला अध्यक्ष शशिरंजन भारती सहित पलामू जिला के भीम आर्मी पदाधिकारी गण, जेकेएम संस्थापक सत्रुघ्न कुमार सत्रु, पांकी विधान सभा नेता व आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता ओंकारनाथ जायसवाल, संत मरियम स्कूल के  चेयर मैंन अविनाश देव, गुल खान, लेस्लीगंज भूतपूर्व जिला परिषद सदस्य निर्मला कुमारी। नीलाम्बर-पीताम्बरपुर आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम, निर्मल मेहता, प्रमेद्र प्रजापति, गीता मेहता, रविपाल, पंचम प्रसाद, सोनू खान, नरेश राम, तबरेज खान, छोटू अंबेडकर, अशोक अंबेडकर, कृष्णा कुमार, अजीत अम्बेडकर, सीताराम दास, अजीज अहमद, मतीन अहमद, चुनमुन, आशा अम्बेडकर, गुलशन अंसारी, अहमद, अरविंद आजाद, राकेश कुमार, दिनेश अम्बेडकर, अजय सिंह चेरो सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें