शहीद के प्रखंड मे जन्म लेना गर्व की बात है- राहिल राज।

पलामू न्यूज Live// पलामू जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत सूठा गांव मे स्वतंत्रता सेनानी सत्यानंद स्वामी उर्फ़ रामदेनी चौधरी के आदमकद प्रतिमा के अनावरन कार्यक्रम मे युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पाटन -छतरपुर विधानसभा के स्थानीय बेटा राहिल राज उर्फ़ प्रकाश राम शामिल हुवे। वहीं उनके प्रतिमा अनावरन के बाद सभी अतिथियों को शॉल और रामदेनी चौधरी जी का किताब दे कर सम्मानित किया गया उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। वहीं राहिल राज ने अपने सम्बोधन मे कहा की मुझे गर्व है की मेरा जन्म पाटन मे हुवा है,जहाँ देश के आजादी मे कुर्बान हुवे शहीद रामदेनी चौधरी जी का जन्म हुवा था। इनके इतिहास को आज के युवाओ को समझना जरूरी है इनका जन्म 05 जनवरी 1905 को पाटन प्रखंड के सूठा गांव मे हुवा था शहीद रामदेनी चौधरी जी बचपन से ही देश के लिए अपने प्राण को समर्पित कर दिये थे। इनका आंदोलन नमक सत्याग्रह, सवग्या आंदोलन मे महात्मा गांधी जी के साथ ये लड़ाई लड़े थे। इनके समकालीन भगत सिंह, राजगुरु,चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव जैसे लोगो के साथ इन्होने देश को आजाद कराने मे इन्होने महत्वपूर्ण भुमिका निभाई। अंग्रेजी हुकूमत को जब ये बर्दास्त नही हुवा की रामदेनी चौधरी भविष्य मे और ज्यादा हमलोगो के लिए परेशानी का सबब बनेगा तो षड्यंत्र के तहत जेल मे डालकर सन 26 मई 1934 को महज 29 वर्ष कि उम्र मे इन्हे वाराणसी जेल मे फाँसी दे दी गई। यह नौजवान लड़का देश के लिए अपने आप को शरीर त्याग दिया आज भी इनके वंशज के धनवंत चौधरी, बसंत चौधरी, लाल बाबू चौधरी, अजित चौधरी समेत पुरा परिवार सूठा ग्राम मे वास करते हैं। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डॉक्टर लालदेव महतो, बबलू दुबे, शत्रुधन कुमार शत्रु, चन्दन तिवारी, रमेश चौधरी, रामशीष चौधरी, विजय चौधरी, प्रभात दुबे, लक्ष्मण राम, शिवप्रसाद मेहता, रवि पाल, रौशन मेहता, अशोक विश्वकर्मा, संतोष चौधरी, शशिभूषण गिरी, मंटू कुमार, इकबाल अंसारी, मनोज यादव समेत हजारों लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें