तरहसी भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक हुई संपन्न।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आज संपन्न की गई बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत प्रसाद ने किया। इस बैठक का मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता मौजूद रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पलामू भाजपा के जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक उपस्थित थे। इस बैठक के शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पांकी विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता एवं जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक एवं अन्य सदस्यों द्वारा सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गय। इस दौरान अपने संबोधन में पांकी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुश्वाहा डॉक्टर शशिभूषण मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं की सभी कार्यकर्ताओं के सामने गिनती करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ता आम जनताओं के घर-घर जाकर इसे बताएं एवं जागरूक करें कि भारतीय जनता पार्टी इसमें कितना महत्वपूर्ण कार्य भारत देश के लिए तथा राज्य एवं जिला के लिए तथा प्रखंड स्तर के लिए काम कर रही है। आगे विधायक श्री मेहता ने कहा कि मैं पूरे विधानसभा में करीब 5000 महिला समूह बहनों को सिलाई मशीन जल्द ही प्रदान करुंगा। इस दौरान भाजपा पलामू जिला अध्यक्ष विजयानंद पाठक ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की और पार्टी के नीति सिद्धांत से अवगत कराया तथा पांकी विधानसभा के जनसंपर्क अभियान के प्रभारी अविनाश वर्मा ने सभी बूथों को सशक्त करने पर भी जोर दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि रविंद्र नाथ पासवान, शंकर शुक्ला, भाजपा कार्यकर्ता उज्जवल पांडे, भीमानंद गिरी, संतु राम, प्रवीण सिंह, अनिल सिंह, सुरेश राम, सरयू सिंह, अजय तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें