पोस्ता के खेती करने व क्रय विक्रय करने के आरोपी को तिन साल बाद तरहसी पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू न्यूज Live//पलामू जिले के तरहसी थाना पुलिस ने तिन साल से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल। बता दें तरहसी थाना कांड संख्या 13/2020 एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्त आदित्य यादव पिता नागदेव यादव ग्राम हिंदिया पोस्ट उदयपूरा थाना तरहसी जिला पलामू का निवासी जो सन 2020 से फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर तरहसी थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान ने पांकी थाना प्रभारी रंजित यादव के सहयोग से गिरफ्तार किया। आदित्य यादव चतरा सीमावर्ती क्षेत्र मे घुस कर अवैध पोस्ता की खेती करने व क्रय विक्रय के आरोपी हैं। जिसमे तिन साल पहले एक साथ नौ लोगो के उपर अवैध पोस्ता का खेती करने व क्रय-विक्रय करने का मामला तरहसी थाना में दर्ज किया गया था। जिसमे सात लोग सरेंडर कर दिए थे। वही दो व्यक्ति फरार चल रहे थे लेकिन बकरे कि मां कब तक खैर मनाएगी एक न एक दिन उसे बली तो चढ़ना ही है डेढ़ माह पहले आठवां व्यक्ति का गिरफ्तारी हुआ था। वहीं 11 मई 2023 को अंतिम 9वां व्यक्ति के रूप में आदित्य यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। तरहसी थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान ने कहा की गुरुवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अभियुक्त आदित्य यादव पांकी में घुम रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर तरहसी थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान ने पांकी थाना प्रभारी रंजीत यादव को उसे गिरफ्तार करने को कहा अविलंब पांकी थाना प्रभारी रंजित यादव ने आरोपी आदित्य यादव को पांकी में 11 मई को गिरफ्तार कर तरहसी थाना प्रभारी को सौंपा। वहीं आरोपी आदित्य यादव को पांकी से गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत मेदिनीनगर जेल भेज दिया गया।

पलामू न्यूज Live

“तरहसी संवाददाता: उदित कुमार”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें