पलामू के बच्चों को भौतिकी के गुर सिखाएंगे डॉक्टर एचसी वर्मा – अविनाश देव।

पलामू न्यूज Live//पलामू- मेदिनीनगर में मंगलवार को संत मरियम स्कूल के नावाहाता प्रागंण में संत मरियम स्कूल के चेयरमैन सह सदस्य माटी कला बोर्ड झारखंड सरकार श्रीं अविनाश देव और दृश्यम कोचिंग संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण दुबे द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर अविनाश देव ने कहा की अनेकों पुस्तकों के लेखक, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत, पद्म श्री डॉक्टर एच सी वर्मा के आगमन 12 मई को पलामू की धरती पर हो रहा है। 13 मई को जेएमपी कॉम्पलेक्स के सभागार में सुबह 11 बजे से वे पलामू के सभी छात्रों के साथ सेमिनार में हिस्सा लेंगे। तत्पश्चात संध्या 7 बजे से शहर के तमाम बुद्धिजीवी शिक्षाविद लोग उनके साथ समय को साझा करके उनके अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आगे श्री देव ने कहा की यह पलामू के लिए बड़े गर्व की बात है कि भारत के पद्मश्री डॉक्टर एचसी वर्मा का आगमन पलामू के धरती पर हो रहा है। पलामू में शिक्षा की दशा और दिशा को बेहतर बनाने की दिशा में सर का आगमन मिल का पत्थर साबित होगा। शहर के सभी सीनियर विद्यार्थियों एवं बुद्धिजीवी लोगों से मेरा अपील होगा की वे सेमिनार का हिस्सा बनकर पलामू को विकास के चरमोत्कर्ष पर ले जाने में अपनी अहम भूमिका निभाए। दृश्यम कोचिंग संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रवीण दुबे ने कहा की डॉक्टर एच सी वर्मा सर का आगमन पलामू वासियों के लिए हर्ष की बात है। पलामू में शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने में ऐसे महान विभूति का योगदान और मार्गदर्शन एक नई लकीर खीचेगा। हमलोग प्रयासरत है की समय समय पर ऐसे महान लोगो से छात्रों को रूबरू करवाया जाए ताकि वे प्रेरित होकर अपनी मंजिल को पा सके।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें