अरण्य वाणी पत्रिका के अप्रैल अंक का किया गया विमोचन,पत्रिका समाज का दर्पण होती है : अविनाश देव।

पलामू-मेदिनीनगर के बाईपास रोड के जेएमपी कॉम्प्लेक्स के दृश्यम शैक्षणिक संस्थान में मासिक पत्रिका अरण्य वाणी के अप्रैल अंक का विमोचन किया गया। विमोचन करने वालों में बतौर मुख्य अतिथि अविनाश देव, पत्रिका के संपादक विनोद सागर, संपादन सहयोगी प्रो. डॉ. आलोक रंजन कुमार, दृश्यम संस्थान के निदेशक प्रवीण दुबे, प्रवीण पाठक, प्रखर समाजसेवी ललन प्रजापति, नवनीत दुबे, डॉ. विकास शर्मा, कौशल पटेल, पंकज निराला, पीयूष सर, अज़ीम सर, अच्छेलाल प्रजापति, कनक पांडेय, ज्योति वंदना, अफ़रीना ख़ान आदि ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद सागर ने की, वहीं मंच संचालन ललन प्रजापति ने किया। मौक़े पर अविनाश देव ने कहा कि पत्रिका समाज का दर्पण होती है और यह सच्चाई अरण्य वाणी में साफ़ तौर पर झलकती है। आगे उन्होंने कहा कि विनोद सागर के संपादन में जहाँ पत्रिका देश स्तर पर सकारात्मक पैठ बना चुकी है, वहीं अरण्य वाणी की बदौलत पलामू का साहित्यिक गौरव भी प्रबल हुआ है। मौक़े पर दृश्यम संस्थान के निदेशक प्रवीण दुबे ने कहा कि हमें अपार ख़ुशी हो रही है कि हमारे शैक्षणिक संस्थान में अरण्य वाणी का विमोचन हो रहा है। निःसंदेह शिक्षा और साहित्य के मिलन से समाज में एक नई क्रांति होगी मौक़े पर कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अज़ीम सर ने किया। इस मौक़े पर अंशु प्रिया, श्रेया कुमारी, मीमांशा मिस्ट्री, रुपा कुमारी, प्रिया पांडेय, मुस्कान कुमारी, शृंखला, रिज़वान क़ुरैशी, अभिषेक कुमार मेहता, कलश अखौरी यादि ने सराहनीय भूमिका निभाया।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts