छतरपुर में महावीर मंडल का हुआ गठन, रामनवमी पूजा धूम-धाम से मनाने का लिया गया निर्णय।

पलामू-छतरपुर में रामनवमी पूजा की धूम मची है सभी समितियां क्लब रामनवमी की तैयारियों में जुटी हुई हैं। महावीरी झंडे से इलाका पटा पड़ा है छतरपुर में रामनवमी धूमधाम से मनाने के लिए ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में बड़े शहरों के तर्ज पर महावीर मंडल का गठन किया गया है।
पहली कमेटी के संरक्षक के रूप में युवा समाजसेवी अरविंद गुप्ता चुनमुन, आकाश चन्द्रा, कुंदन पाठक, मृणाल गुप्ता, डॉ संतोष, रितेश सोनी को जिमेवारी सौंपी गई है। वहीं महावीर मंडल के पहले अध्यक्ष के रूप में आयुष चन्द्रा को सचिव छोटू सिंह और कोषाध्यक्ष के रूप में पंकज गुप्ता को जिमेवारी सौंपी गयी है इस बैठक की अध्यक्षता युवा समाजसेवी अरविंद गुप्ता चुनमुन ने किया। वहीं मंडल के सक्रिय सदस्यों के रूप में ऋषिकेश आनंद, राजन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मोहित सोनी, प्रीतम गुप्ता, सोनू कुमार, दीपक यादव, आकाश कुमार, रितेश कुमार टुन्नू, अंकित दास, विशाल कुमार, साजन कुमार, नन्दन कुमार, नयन कुमार, सन्नी कुमार, नन्दन कुमार, विकास कुमार, रिशु, सोनू को जिमेवारी सौंपी गई है। वहीं महावीर मंडल के संरक्षक अरविंद गुप्ता ने कहा कि यहां बड़े शहरों के तर्ज़ पर पूजा करने की एक शुरुआत कि जा रही है जिसे आनेवाले सालों में और भव्य बनाया जायेगा ताकि रामनवमी की भव्यता बनी रहे। हमें कोशिश करनी है कि हम राम के आदर्शों को अपना कर शोषण विहीन एक बेहतर खुशहाल समाज की स्थापना कर पाएं। अरविंद ने कहा कि आनेवाले दिनों में महावीर मंडल छतरपुर का विस्तार करते हुए इलाके के कोने कोने से लोगों को जोड़ कर प्रखण्ड स्तर पर इसे स्थापित किया जाएगा। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग रामनवमी को भव्य और यादगार बनाने में अपना योगदान दें। वहीं मंडल के अध्यक्ष ने कहां कि इस बार की रामनवमी सभी के मदद से यादगार होगी। बैठक में सर्वसम्मति से नगर में रामनवमी को धूमधाम से मनाने हेतु तार्सा पार्टी के साथ भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर महावीरी झंडा भी लगाया जाएगा आगामी मंगलवार को शहर में मंगळवारी जुलूस निकाला जाएगा। बैठक को सफल बनाने में मुख्य रूप से अरविंद गुप्ता चुनमुन, आकाश कुमार, कुंदन पाठक, डॉ संतोष, छोटू सिंह, पंकज गुप्ता, मृणाल गुप्ता, ऋषिकेश आनंद, राजन गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रितेश सोनी, मोहित सोनी, प्रीतम गुप्ता, सोनू कुमार, दीपक यादव, आकाश कुमार, रितेश कुमार टुन्नू, अंकित दास,रॉकी गुप्ता, (लाला) विशाल कुमार, साजन कुमार, नन्दन कुमार, नयन कुमार, सन्नी कुमार, विकास कुमार, रिशु, सोनू, आकाश शोंडीक, मुकेश सोनी सहित दर्जनों युवा लोग शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“छतरपुर से मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें