पाटन/छतरपुर विधायक पुष्पा देवी ने बटाने डैम के विस्थापितों की समस्या को सदन में उठाया।

पलामू-छतरपुर विधायक पुष्पा देवी ने बटाने डैम कि विस्थापितों की समस्या सदन में उठाया उत्तरी कोयल सिंचाई परियोजना अंतर्गत बटाने जलाशय परियोजना 1976 में शुरू हुई थी। इस जलाशय योजना के कारण विस्थापित हुए परिवारों का आरोप है कि उन्हें समग्र मुआवजा और नियम संगत लाभ अभी तक नहीं मिले है। विस्थापित मुआवजा और अन्य लाभ के लिए अभी तक संघर्ष कर रहे हैं। विधायक द्वारा सरकार से पूछे गये तत्संबंधी सवालों के जवाब में सरकार ने कहा है कि कुल 1871.785 एकड़ रैयती भूमि के विरुद्ध 1655.630 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। जिसमें 204.365 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना शेष है शेष भूमि के अधिग्रहण हेतु विशेष भू अर्जन पदाधिकारी मेदिनीनगर को 11749.69 लाख रुपये उपलब्ध करा दिये गये हैं। विशेष भू अर्जन पदाधिकारी के स्तर से भुगतान प्राप्त करने हेतु तीन बार नोटिस भी दिया गया है। वहीं सरकार कि ओर से कहा गया था कि एलपीसी व अन्य कागजात जमा कराने के उपरांत भुगतान कर दिया जाएगा। झारखंड पुनरक्षित पुनर्वास नीति 2012 के कंडिका 9.2 के तहत नौकरी देने के संबंध में सरकार ने कहा कि नियुक्ति में विस्थापितों को उच्चतम प्राथमिकता दी जाएगी। इस बावत बटाने विस्थापितों का कहना विधायक पुष्पा देवी ने सदन में उठाया मुआवजा भुगतान के लिए आवाज। उन्हें संबद्धित सरकारी कार्यालयों में बार बार दौड़ा जा रहा है एलपीसी निर्गत नहीं किया जा रहा है।

पलामू न्यूज Live

“छतरपुर से मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें