नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के जुरू में अश्विनी बहन एवं निति बहन ने सद्भावना सत्संग में जीवन का सार समझाया।

पलामू-नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के पंचायत जुरु में एक दिवसीय सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मानव धर्म के प्रेणता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के आत्मानुभवी संत महात्मा अश्विनी बहन एवं निति बहन आध्यात्मिक जागरण यात्रा के दौरान दिनांक 12 मार्च 2023 दिन शनिवार को
नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड के पंचायत जुरू में जीवन का सार समझाया। इस दौरान पंचायत जूरू में आयोजित एक दिवसीय सद्भावना सत्संग कार्यक्रम में शामिल लोगों को विभिन्न धर्म ग्रंथों के सार गर्भित प्रवचन से लोगों को देर शाम तक बांधे रखा। सत्संग के दौरान उन्होंने कहा कि मानव जीवन का प्रमुख लक्ष्य ईश्वर की प्राप्ति करना है चाहे वह किसी भी धर्म व जाति के क्यों ना हो। वर्तमान समय में मानव अपने मूल स्वरूप को भूल गया है जिसे जगाने के लिए समय- समय पर महापुरुष इस धरा धाम में आते हैं। कहा कि मानव धर्म के प्रेणता व आध्यात्मिक गुरु सदगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से आज भारत सहित विश्व के कई देशों में इसके अनुयायी अध्यात्म ज्ञान के प्रचार में लगे हैं। अपने संबोधन में अश्विनी बहन ने कहा कि वर्तमान समय में मानव अध्यात्म से दूर होते जा रहे हैं जिसके कारण समाज में तरह-तरह की बुराइयां व्याप्त हो गई है भाईचारे की भावना समाप्त होती जा रही है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रेमी भाई डॉ. जयमाल विश्वकर्मा, शिक्षक सुनील ठाकुर व हरेंद्र नाथ , समाज सेवी धर्मेंद्र सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, मनी नाथ, मंगल पासवान, अमरेश सिंह, जयराम सिंह, इश्राइल अंसारी, नारद यादव, प्रेमी बहन शनिचरी देवी,चंदा देवी, बिमला देवी, चानो देवी समेत कई प्रेमी भाई बहनों का सराहनीय योगदान रहा।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें