छतरपुर के नौडीहा गांव में शॉट सर्किट से बैट्री फटने के कारण घर में लगी आग, लाखो का सामान जलकर हुई खाक।

पलामू-छतरपुर प्रखंड के नौडीहा गाँव में बीते मंगलवार की शाम लगभग 8 बजे बैट्री फट जाने के कारण गुलाम मुस्तफा अंसारी पिता ऐजाजुल अंसारी के यहाँ आग लग गई। आग लगने से घर में अफरा- तफरी मच गई जब घर वाले को धुआँ तथा जलने के सुगंध पता चला तो घरवालों ने चिल्लाने लगे आवाज सुनकर आस -पास के लोगो ने दौड़ पड़े और आग पर काबू पाए। आग लगने के कारण घर में रखे टीवी, कूलर, बैट्री, कपड़ा, स्टेपलाईजर, पलंग, पंखा के अलावे अन्य समाग्री जलकर खाक हो गया। वहीं आग जिस घर मे लगा उस घर के असगर अंसारी एवं ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक से दो लाख का संपतिं जलकर नष्ट हो गया है। घटना की सूचना मिलते हीं पहुंचे पंचायत के मुखिया हरेंद्र सिंह एवं पंचयात समिति विनय राम ने बताया कि गरीब परिवार के घर में अचानक आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने ने बताया कि गुलाम अंसारी गरीब परिवार से हैं पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया गया बताया कि घटना से संबंधित एक लिखित आवेदन अंचल अधिकारी एवं संबंधित थाने को दिया जायेगा। आज होली के अवकाश के चलते आवेदन नहीं दे पाये है सीओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि आपदा राहत के तहत गरीब परिवार को हर हाल में सहायता राशि मुहैया कराई जाए। घटना के संबंध में मुखिया हरेन्द्र सिंह एवं पंचयात समिति विनय राम ने बताया कि गुलाम मुस्तफा अंसारी के घर में शॉट सर्किट से बैट्री फटने के कारण अचानक आग लग गई है। जिससे परिवार के लोग बाल-बाल बचे लेकिन घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया है इस संबंध में पीड़ित परिवार के द्वारा सीओ को लिखित आवेदन अगलगी से संबंधित दी जायेगी। मुखिया ने सीओ को फोन कर घटना का जानकारी दिया सीओ ने बताया कि आगजनी से संबंधित घटनाओं को अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मचारी के द्वारा जांच कराई जाएगी। जांच प्रतिवेदन आने के बाद आपदा प्रबंधन के दवारा सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। घटना स्थल पर मुखिया हरेंद्र सिंह, पंचयात समिति विनय राम, गुलाम मुस्तफा अंसारी, असगर अंसारी, नजबुन निशा, श्रवन यादव, मनोज प्रजापति, लव विश्वकर्मा, लालमोहमद अंसारी, सुदर्शन पासवान, बुचु विश्वकर्मा एवं अन्य लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“छतरपुर से मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें