छतरपुर मे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं होली एवं शब-ए बरात त्योहार:एसडीओ नरेंद्र गुप्ता।

पलामू-छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में होली एवं शब-ए बरात का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति का बैठक दिन शनिवार को की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उपायुक्त पलामू के संयुक्त आदेश के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीयों को अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर समाज के गणमान्य एवं प्रबुद्ध लोगों के साथ एक बैठक कर शांतिपूर्वक होली एवं शब-ए बरात पर्व मनाए जाने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्हें अपने अपने क्षेत्र के मुखिया गण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर इन त्योहारों से संबंधित वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने एवं उनके संपर्क में बने रहने का भी निर्देश दिया गया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारीयों को अपने कर्तव्यों के दौरान मस्जिद एवं उसके चबूतरे आदि पर रंग एवं अबीर का छिड़काव ना हो पाए यह सुनिश्चित करें एवं सभी अपने हर घंटे प्रतिनियुक्ति स्थल पर से सेल्फी लेकर अनुमंडल कार्यालय के लॉ एंड ऑर्डर ग्रुप में फोटो सेंड करते रहें। इसके साथ ही प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारीयों को अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद होकर इस पर्व की शांति व्यवस्था बनाए रखने की निर्देश दिए गए। वहीं प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कर्मियों स्वयं सेवकों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित होली मिलन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार एवं अंचलाधिकारी मुदस्सर नजर मंजूरी ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली एवं शब-ए बरात मनाने को कहा। छतरपुर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में कई जनप्रतिनिधियों सहित समाजसेवी एवं समाज के कई प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से यह त्योहार मनाए सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोग किसी भी परिस्थिति में बख्से नहीं जाएंगे। उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए इस पर्व को शांति तरीके से मनाने का संकल्प लिए।

पलामू न्यूज Live

“छतरपुर से मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें