होली ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में मना वार्षिक महोत्सव, छात्र मन लगाकर पढ़े और क्षेत्र का नाम रौशन करें – मनोज कुमार।

पलामू-छतरपुर होली ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में दिनांक 28 फरवरी 2023 दिन मंगलवार को वार्षिक महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार, विशिष्ठ अतिथि छतरपुर नगर पंचयात अध्यक्ष मोहन जयसवाल, जेएमएम के केंद्रीय सदस्य सह बीससूत्री उपाध्यक्ष चंदन सिन्हा, उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, स्कूल के निर्देशक अंजना मिश्रा, समाजसेवी अरविंद गुप्ता, सुरेश कुमार, महिला समाजसेवी सुमन गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एंव फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि यह स्कूल छतरपुर में शिक्षा का अलख जगा रहा है। समय- समय पर छात्र- छात्राओं के स्वास्थय की भी जांच होती रहे उन्होंने कहा कि छात्र मन लगाकर पढ़े चिन्ता करने कि आवश्यक्ता नही है। वहीं नगर अध्यक्ष मोहन जयसवाल ने कहा कि छात्र- छात्राओं में पढ़ाई के साथ- साथ गीत- संगीत से जीवन में निखार आती हैं। चंदन सिन्हा ने कहा कि होली ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल काफी मेहनत करके इस मुकाम पर पहुँचा है। समाजसेवी अरविंद गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम जीवन के लिए बहुत जरूरी है। वही  समाजसेवी सुरेश कुमार ने कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा से ही समाज में बेहतर बदलाव संम्भव है। वहीं महिला समाजसेवी सुमन गुप्ता ने कही कि आज के युवा पीढ़ी को अपनी पूरी ऊर्जा का प्रयोग शिक्षा में लगाना चाहिए ताकि उनका भविष्य बेहतर हो सके। साथ ही उन्होंने कही कि समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए समाज के लोगों का शिक्षित होना बेहद जरूरी है। स्कूल के प्रिंसिपल पंकज मिश्रा ने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार बहुत जरूरी है उन्होने स्कूल के विकास और व्यवस्था पर प्रकाश डाला। साथ ही उत्कृष्ट बच्चों को प्रिंसिपल के द्वारा मेडल एवं सील्ड देकर सम्मानित किया गय। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने नाटक, नृत्य, देशभक्ति गीत, रिकॉर्डिंग डांस आदि प्रस्तुत किया। मौके पर पूर्व सांसद मनोज कुमार, जेएमएम के केंद्रीय सदस्य सह बीससुत्री उपाध्यक्ष चंदन सिन्हा, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन जयसवाल, उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, समाजसेवी, अरविंद गुप्ता, सुरेश कुमार, सुमन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, मैनेजमेंट डायरेक्टर राजेश मिश्रा, प्रिंसिपल पंकज मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि संतोष गुप्ता, मुबारक हुसैन, गुलाम अंसारी, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, अमलेश यादव, यासीन अंसारी, नसरुल्लाह अंसारी, आदि उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“छतरपुर से मनोहर यादव का रिपोर्ट”।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें