मैट्रिक के परीक्षा को लेकर बच्चे के भविष्य खराब न हो इसलिए 27 फरवरी को मोर्चा बंदी वापस लेती है-अजित कुमार मेहता।

पलामू-मेदिनीनगर जैसे कि आप सभी जानते है कि आरक्षण बचाव 0.B.C मोर्चा पलामू के द्वारा तीन मांग पहला झारखंड राज्य मे जातीय जनगणना दुसरा निगम के चुनाव मे आरक्षण देकर चुनाव कराना एवं पलामू मे बालू चालू कराने के सवाल पर मोर्चा के द्वारा 27 फरवरी 2023 को सम्पूर्ण पलामू बंद बुलाई गई थी। इसी के बीच मैट्रिक के परीक्षा के घोषणा हो गई उसके बाद बच्चे के माता पिता ने अनुरोध किया कि मेरा बच्चा परीक्षा से बंचीत नही रह जाए उसका कैरियर खराब हो जाएगा उसके अलावा जिला प्रशासन ने भी तारीख मे फेर बदल करने का अनुरोध किया है। वैसे तो आप जानते ही हैं की फिलहाल पांकी मे धारा 144 लागू है इस बंदी को सफल बनाने के लिए आजसू पाटी, आम आदमी पाटी, मौर्यसेना  कुशवाहा समाज, चन्द्रवंशी समाज, यादव समाज, प्रजापति समाज के अलावा कई जातीयों एवं समाजीक संगठन ने बंदी का समर्थन किया था। जिसमें सभी बिन्दुओं पर बिचार करते हुए खास कर मैट्रिक के परीक्षा को लेकर बच्चे के भविष्य खराब न हो इसलिए 27 फरवरी को मोर्चा बंदी वापस लेती है। वहीं सतीश चनद्रवंशी ने कहा कि यह आन्दोलन चलती रहेगी और परीक्षा के बाद पुनः पलामू बन्द कि घोषणा कि जाएगी। यह मोर्चा शिक्षा बिरोधी नही है नौजवानो के भविष्य कि चिन्ता करती है। इस मौके पर रवि पाल, रींकू मेहता, सुनील कुशवाहा, अनुप प्रजापति, राजा गुप्ता यादि उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें