पांकी विवाद को लेकर पलामू एसपी से मिले आप के प्रदेश प्रवक्ता ओंकारनाथ जायसवाल, कहा विवाद मे फंसे निर्दोषों पर करें रहम।

पलामू-मेदिनीनगर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने पांकी की घटना को लेकर पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा से मूलाकात किए। उन्होंने पांकी की घटना में जिला प्रशासन की सूझ बूझ से बड़ी घटना होने से पांकी को बचाने एवं बाजार में अमन चैन स्थापित करने को लेकर बधाई दी। साथ ही साथ घटना में निर्दोष लोगो को बेवजह पुलिस द्वारा परेशान नही करने का आग्रह किया श्री जायसवाल ने पांकी घटना चौक पर पुलिस चौकी स्थापित करने और पांकी बाजार में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने का भी आग्रह किया। वहीं पलामू पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा ने अस्वस्त किया की कोई भी निर्दोष परेशान नही होगा जो इस घटना में नही है वे अपनी बात आवेदन में लिखकर मुझे देउनके साथ न्याय होगा। श्री जायसवाल ने प्रेस को बताया की पांकी के लोग अमन पसंद लोग है और इस गरिमा को पूर्व की तरह लोग बनाकर रखेगे कानून को कोई भी व्यक्ति अपने हाथ में नही लेगा जो कुछ भी हो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दे। श्री जायसवाल के साथ आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद मेहता,संजय प्रजापति शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें