नौडीहा बाजार के लालगड़ा पंचायत मुखिया ने स्कूलों में किया यौचक निरीक्षण और लगाई फटकार।

पलामू- नौडीहा बाजार के ग्राम पंचायत ललगड़ा के मुखिया किरांति देवी और पूर्व मुखिया लालबिहारी यादव ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ललगड़ा में पहुंचे और शिक्षकों को लगाई फटकार। हिदायत देते हुए कहा कि शिक्षक बैठक बाज़ी नहीं करे अन्यथा कार्यवाई के लिए रहें तैयार। वहीं निरीक्षण के दौरान स्रोनोतर उच्च विद्यालय कुहकुह में पहुंचे वहां उन्होंने स्मार्ट क्लास बंद देखा व एमडीएम से मिलने वाली बच्चों की दाल की मात्रा कम पाई तथा शिक्षकों को नाराजगी जताते हुए पूरी व्यस्था को ठीक करने की अपील किया। वहीं मुखिया शिक्षकों और स्थानीय वार्ड सदस्य ने भी बच्चों के साथ बैठक कर खाना खाया और खाने की गुणवत्ता को सुधारने की बात कही। साथ ही पूर्व मुखिया लालबिहारी यादव ने बताया की निरीक्षण की प्रक्रिया लगातार पंचायत में चलते रहेगी। जब तक पूरे पंचायत में स्कूल पीडीएस और आंगनवाड़ी पूर्णतः नियमित रूप से संचालित नहीं होता। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा की अभी भी हमारे पंचायत में ऐसे कई आंगनवाड़ी है जो नियमित रूप से संचालित नहीं है उनमें सुधार लाने की जरूरत है।

पलामू न्यूज Live

“नौडीहा बाजार से जितेंद्र कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें