समाजहित में विष का प्याला पीना ही शिवचर्चा की सार्थकता होगी-अविनाश देव।

पलामू-पाटन प्रखंड के इमली गांव मे 8 फरवरी 2023 दिन बुधवार को किया गया शिवचर्चा दुनिया का कोई भी काम मानव जीवन को बेहतरीन करने के लिए किया जाता है। जब हम चर्चा के जरिये शिव को याद करते हैं तो कोशिश करते हैं कि उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारें। विश्वकल्याण के लिए शिव जहर का प्याला पिये आज भी नागरिक जीवन हमारा समाज भूख, भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा के लिए, जाति धर्म सम्प्रदाय के आग से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है इसे दफ़न करने की जरूरत है इसे ख़त्म करने की जरूयत है। यह तभी सम्भव है जब आप धरती के तमाम जीव जंतु विषधर भुत प्रेत के अधिनायक और लोककल्याण में सभी भौतिक सुख सुविधा को त्याग करने वाले अनार्यों के देवता भगवान शिव के शिष्य बनेगे। आप सभी को शिव तभी शिष्य स्वीकारेंगे जब अपने घरों में न्यूनतम व इच्छा रहित रिश्ता बनाएंगे भ्रूण हत्या दहेज जैसे दुर्गुणों पर विराम लगाएंगे। उपरोक्त बातें पाटन प्रखण्ड के इमली गांव में आयोजित शिव चर्चा में गुरु भाई बहनों के संबोधन के दौरान कहे संत मरियम विधालय के डायरेक्टर सह माटीकला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव। वहीं वरिष्ठ गुरूभ्राता गोकुला नंद भैया कार्यक्रम को संचालित किये इस मौके पर युवा समाजसेवी प्रखर वक्ता,व वरिष्ठ वकील सिविल कोर्ट डाल्टेनगंज,ओंकार नाथ तिवारी,रोहित जी,कमलदेव जी अनिल प्रजापत्ति,अमोद सिंह,राधेश्याम जी,मुन्ना सिंह, प्रयाग पांडेय,लड्डु सिंह,कामेश जी। प्रतिमा बहन,कमला बहन,नरेश जी,साकेत जी सहित सैकड़ों गुरु भाई बहन शिव चर्चा को वर्तमान संदर्भ में नए कलेवर के साथ सार्थक जीवन जीने ,जीवन को आनन्द से भरने के लिए श्रवण पान किये।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts