लेस्लीगंज के ढेला रोड दो बाइकों में हुई सीधी टक्कर,3 घायल एक की हालत गंभीर।

पलामू- नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ढेला रोड दो बाइकों में हुई आमने-सामने की सीधी टक्कर। जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए घायलों में  एक व्यक्ति को ज्यादा चोटे आई है इस घटना की सूचना लेस्लीगंज पुलिस को दी गई सूचना मिलने के बाद। लेस्लीगंज पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नीलाम्बर-पीताम्बर (लेस्लीगंज) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए स्थिति को देखते हुए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया। बता दें कि घायल व्यक्ति की पहचान कसियाडीह निवासी मथुरा मांझी के 19 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है वहीं मुड़ाथान निवासी स्वर्गीय रामजतन भुईया के 24 वर्षीय पुत्र पिंटू भुइँया, पचू भुइँया के 22 वर्षीय पुत्र ललन भुइँया के रूप में हुई है।

पलामू न्यूज Live

 नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से “प्रेम कुमार” का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts