कुएं में गिरी बेटी को बचाने मां लगाई छलांग तो दोनों की गई जान।

झारखंड-धनबाद के बनतुलसी धौडा में दिनांक 28 जनवरी 2K23 दिन शनिवार को कुएं में गिरने से हुई मां बेटी की मौत। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मालो देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ घर के पास बने कुएं में नहाने और कपडा़ धोने गई थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बेटी कुएं से पानी निकाल रही थी इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। जिसके बाद बेटी को बचाने के लिए मां भी कुएं में छलांग लगा दी जिससे दोनों को कुएं के दिवार से गहरी चोट आई थी। वहीं मौजूद छोटी बेटी मौके से दौड़कर भागी और अपने आस पड़ोस के लोगों को घटना के बारे मे जानकारी दी घटना के खबर सुनकर मौके पर लोग पहुंचे। दोनों मां बेटी को कुएं से बाहर निकाल कर अविलम्ब उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दीया मृतका के पति मजदूरी करने गया था घटना तेतुलमारी थाना क्षेत्र की बनतुलसी धौडा की है। घटना के सूचना मिलते हीं मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया साथ हीं इस मामले से संबंधित मौजूद लोगों से जानकारी लीया। ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर प्रबंधन और नगर निगम को जिम्मेदार बताया है उन्होंने बताया कि 12 वर्ष पहले उन्हें आरएन सिंह चंदौर से विस्थापित कर यहां बसाया गया लेकिन प्रबंधन द्वारा उन्हें पानी का इंतजाम नहीं कराया गया। कई बार पीट वाटर की मांग को लेकर उन्हें शिकायत की गई लेकिन इसपर कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं शवों के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को समझाने बुझाने पर ग्रामीण माने। फिलहाल मृतका के माता-पिता को बिहार से आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें