उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन,कई मामलों का आँन सपोर्ट हुआ निष्पादन।

पलामू-मेदिनीनगर जिले के उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में उपायुक्त श्री दोड्डे ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे 25 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन,जमीन मापी,जबरदस्ती जमीन कब्जा,भुगतान,राशन नहीं मिलने,माइंस बंद करने,डीप बोर व जमीन को सरकारी अतिक्रमण मुक्त करवाने से संबंधित मामलों पर सुनवाई हुई।

पाटन के उताकी में संचालित स्टोन माइंस को कैंसिल करने की मांग।

जनता दरबार में पाटन के उताकी में संचालित सतीश तिवारी का स्टोन माइंस कैंसिल करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस आवेदन में स्थानीय 50 ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षर कर उक्त स्टोन माइंस को बंद करने को लेकर आवेदन दिया गया। दिए गये आवेदन के अनुसार उक्त स्टोन माइंस रद्द को रद्द किये जाने को लेकर भी कारण मौजूद है बावजूद इसके यह संचालित किया जा रहा है।

उपायुक्त ने एसडीओ को कार्रवाई करने का दिया कड़ा निर्देश।

विश्रामपुर अंचल के ग्राम तोलरा से आयी श्यामा देवी ने उपायुक्त को बताया कि उनके पड़ोसी मुखदेव तिवारी ने उनके हिस्से के जमीन पर जबरदस्ती घर बना लिया है। श्यामा देवी ने उपायुक्त को बताया कि इस मामले को लेकर वो सीओ,थाना प्रभारी व एसडीओ के पास कई बार गयी एवं उक्त जमीन पर धारा 144,145,146,188 सब हुआ बावजूद इसके उनके पड़ोसी ने जबरदस्ती घर का निर्माण कार्य जारी रखा। महिला ने उपायुक्त को बताया कि उनके पति मातृभूमि की सेवा में बॉर्डर पर है और यहां उनके पुश्तैनी जमीन पर जबरदस्ती कब्ज़ा किया जा रहा है। श्यामा देवी ने उपायुक्त से जमीन की मापी करवाने की मांग की इसपर उपायुक्त ने सदर एसडीओ को कॉल कर पूरे मामले की जांच करने एवं जांच के पश्चात दोषी पाए जाने पर पड़ोसी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया। इसी तरह चैनपुर के भगन भुइयां ने उपायुक्त से कहा कि पिछले एक वर्ष से अपने जमीन का रसीद कटवाने को लेकर परेशान हूँ। बावजूद इसके चैनपुर अंचलाधिकारी द्वारा रुचि नहीं दिखाया जा रहा है इसपर उपायुक्त ने चैनपुर सीओ को अविलंब रसीद काटने हेतु निर्देशित किया।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें