टेम्पो पलटने से तीन महिलाएं समेत पाँच लोग हुए घायल,प्रखंड प्रमुख ने भेजा हांस्पिटल।

गढ़वा-सगमा प्रखण्ड अंतर्गत बीरबल गांव के गांधी चौक के समीप टेम्पु पलट जाने से तीन महिला समेत पाँच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घघरी गांव से श्री बंशीधर नगर की ओर जा रहा था टेम्पू। जैसे हीं बीरबल गांव के गांधी चौक के पास पहुँचा टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार राजमती देवी उम्र 55 वर्ष बसंत कुमार राम 26 वर्ष मुनी कुँअर 50 वर्ष सिला देवी 30 वर्ष प्रीतम कुमार छह वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। टेम्पू दुर्घटना कि सूचना मिलते ही प्रखण्ड प्रमुख अजय साह ने सभी घायलों को निजी वाहन से ईलाज के लिए श्री बंशीधर नगर के अनुमंडलीय अस्पताल में भेज दिया। सभी का ईलाज चल रहा है चिकित्सको के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। मौंके पर प्रखण्ड प्रमुख अजय साह,अरुण जायसवाल संतोष प्रजापति,विवेक,जयप्रकाश,सिरसा,जयराम विश्वकर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

गढ़वा/सगमा से राम मनोज मिश्र का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें