अजमुद्दीन मियां बनें झारखण्ड क्रांति मंच के मनातु प्रखण्ड अध्यक्ष।

पलामू-मेदिनीनगर झारखण्ड क्रांति मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि मनातु के रहेया ग्रामवासी जनाब अजमुद्दीन मियां को झारखण्ड क्रांति मंच के मनातु प्रखण्ड इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। साथ ही शीघ्र ही प्रखण्ड इकाई का गठन कर सूचित करने की बात कही है‌। जारी विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष ने कहा है कि जेकेएम के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष मा०शत्रुघ्न कुमार शत्रु जी के निर्देश पर आज कचहरी प्रांगण स्थित अपने सीट पर। जनाब अजमुद्दीन मियां को न्यूक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में मनातु में मंच के जमीनीस्तर पर विस्तार की कामना किया है। उक्त अवसर पर मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,केन्द्रीय उपाध्यक्ष गिरिजा प्रसाद विश्वकर्मा,केन्द्रीय सदस्य रहीम मियां,कृष्णा बैठा व विनोद राम ने जनाब अजमुद्दीन मियां के मनातु प्रखण्ड अध्यक्ष बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दिया है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें