पलामू-मेदिनीनगर मे एसडीएम के पेशकार को तिस हजार रिश्वत लेते ACB के टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

पलामू-मेदिनीनगर एसडीएम के पेशकार तिस हजार रूपए रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार हुआ। बतादें कि मुबारक हुसैन पिता स्वर्गीय नेयाजुदीन अंसारी ग्राम बूडी, पोस्ट करसो,थाना चैनपुर जिला पलामू ने पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो प्रमुख को दिनांक 1 दिसम्बर 2022 दिन गुरूवार को लिखित आवेदन देकर सूचित किया था।  उन्होंने आवेदन मे लिखा था कि वर्ष 2017 में एसडीएम कोर्ट पलामू में जमीन संबंधित मामले में 133 सीआरपीसी का केस जलालुद्दीन अंसारी के द्वारा किया गया था। केस खारिज हो चुका है इसके वकील और एसडीएम के पेशकार अशोक कुमार के द्वारा बताया गया कि केस खारिज हो चुका है। लेकिन इन्हें पेशकार साहब बुलाकर बोले कि अब हम लिखेंगे तबही आपका काम होगा अन्यथा काम नहीं होगा। इसके लिए साहब को पच्चीस हजार एवं हमको पांच हजार रुपए देना होगा तभी आपका काम होगा बिना पैसा के काम नहीं होगा। इनके द्वारा बोला गया कि हम बहुत गरीब आदमी हैं इतना पैसा कहां से लाएगें पैसा नहीं दे सकते हैं ये घूस नहीं देना चाहते थे। लेकिन पेशकार अशोक कुमार ने बोला कि पैसा हरहाल मे देना ही होगा। आवेदन के सत्यापनोपरान्त सत्यापनकर्ता ने अपने प्रतिवेदन में आरोपी द्वारा तिस हजार रूपए  रिश्वत मांगने के बात को सही पाया गया। वहीं शिकायतकर्ता/वादी के लिखित आवेदन के आधार पर भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो पलामू थाना संख्या 12/ 2022 दिनांक 5-12- 2022 धारा 7(a) PC (AMMENDMENT) एक्ट 2018 के तहत दर्ज कर। अभियुक्त अशोक कुमार उम्र 51वर्ष पिता स्वर्गीय बैजनाथ राम घर नावाटोली,शहर थाना, जिला पलामू सम्प्रति- सहायक (पेशकार) एसडीएम कार्यालय मेदिनीनगर जिला पलामू को धावादल की टीम द्वारा। वादी मुबारक हुसैन से तिस हजार रूपए रिश्वत लेते हुए दिनांक 6 दिसम्बर 2022 दिन मंगलवार समय करीब 11:45 बजे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें