निबंधन विभाग पलामू में भ्रष्टाचार के पर्याय बन चूके प्रधान लिपिक प्रदीप कुमार दूबे को शीघ्र तबादला करने की उपायुक्त पलामू से किया मांग-झारखण्ड क्रांति मंच।

पलामू-मेदिनीनगर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने प्रेस बयान जारी किया है। जिसमें उन्होनें  मांग किया है कि लगभग 25 वर्षों से प्रधान लिपिक के तौर पर निबंधन विभाग पलामू में अंगद के पांव की तरह जमकर भ्रष्टाचार के सारे कीर्तिमान तोड़ने वाले श्री प्रदीप कुमार दूबे को शीघ्र तबादला करने की मांग उपायुक्त पलामू से किया है। साथ हीं जारी बयान में उन्होंने कहा है कि सबकुछ सही रहने पर भी इनके पूत्र प्रताप से केवाला रजिस्ट्री में 3% से 5% की नाजायज वसूली, सन् 2015 से सी०एन०टी० लागू होने पर 4% से 8% की नाजायज वसूली किया जाता है।वहीं कागजात जांच के नाम पर 10000₹ से 20000₹ अवैध वसूली,लीज में 5000₹ से लेकर 20000₹ तक अवैध वसूली,केवाला कैंसिलेशन पर 5000₹ से लेकर 10000₹ तक अवैध वसूली,पावर आफ एटार्नी में रकबा के हिसाब से 10000₹ से लेकर 50000₹ तक नाजायज वसूली का खूला खेल फर्रुखाबादी जारी है। जिसमें जनता लगातार लूटने को विवश है। जारी बयान में उन्होंने कहा है कि श्री प्रदीप कुमार दूबे द्वारा अर्जित अवैध व आय से अधिक सम्पत्ति की जांच ईडी से कराना जरूरी है। इस दिशा में अगर कार्रवाई नहीं हुई तो झारखण्ड क्रांति मंच के द्वारा उपायुक्त पलामू के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री व राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपकर आन्दोलन किया जाएगा।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें