विडियो ग्राफर पिंटू प्रजापति के बाईक एक्सीडेंट मे हुई मौत,पलामू फोटो एसोशिएसन बना परिजनो का सहारा।

पलामू-मेदिनीनगर रेड़मा चौक के समीप दिनांक 11 नवम्बर 2022 दिन शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे के लगभग एक स्कूटी JH-03U 2985 अनियंत्रित होकर रोड के बीच मे लोहे के लगाए गए डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक चालक 27 वर्षीय पिंटू प्रजापति पिता अजय प्रजापति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पिंटू प्रजापति  वीडियोग्राफी का काम करता था। वो 11 नवम्बर शुक्रवार की शाम एक बर्थडे पार्टी मे वीडियोग्राफी करने जा रहा था पिंटू मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के पोखराहा खुर्द का रहने वाला था पोखरा खुर्द अपने घर से वो स्कूटी पर सवार होकर शहर की ओर जा रहा था। जैसे ही रेड़मा चौक के समीप पहुंचा कि उसके स्कूटी JH 03U 2985 अनियंत्रित हो गए और सड़क पर बने लोहें के डिवाइडर से टकरा गई जिससे सिर में हेलमेट नही होने के चलते माथा मे गंभीर चोटे आई। मौके पर काफी खून बह गया आनन-फानन मे उसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने टेम्पू से लादकर एमआरएमसीएच में लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पिंटू प्रजापति पलामू फोटो एसोसिएशन के एक्टिव मेंबर थे इसलिए एसोसिएशन के तमाम लोगों ने शोक भी व्यक्त किया और अपने तरफ से पिंटू के परिवार वालों को सहयोग राशि भी दीया। पिंटू के मौत की सूचना मिलने पर पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने भी दुःख व्यक्त किया। वहीं पलामू फोटो एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि पिंटू प्रजापति एसोसिएशन का एक्टिव सदस्य था। एसोसिएशन द्वारा कराए जाने वाले सभी कार्यक्रमों में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करता था वह एक मेहनती लड़का था। उसकी मौत की खबर सुनकर हम सभी हैरान हैं एसोसिएशन के तमाम मेंबर्स के द्वारा सहयोग राशि एकत्रित की गई है जिसे हम सब ने मिलकर पिंटू प्रजापति के पिता अजय प्रजापति को दिया है पिंटू अनमैरिड था उसकी शादी नहीं हुआ था।

“पलामू फोटो एसोसिएशन ने दी आर्थिक मदद”अविनाश देव एवं पलामू एसपी ने व्यक्त किया दुःख।

पिंटू प्रजापति के मौत की खबर सुनते ही जिले के तमाम फोटोग्राफर रात को ही एमएमसीएच पहुंच कर घटना की जानकारी ली और उनके परिवार जनों को ढा़ढस बंधाया साथ ही उनके परिवार जनो को हरसंभव मद्द करने का भरोसा दिलाया। वहीं खबर सूनकर माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य अविनाश देव हाॅस्पिटल पहुंचकर दुःख व्यक्त किए उनकी पहल पर रात में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम होने के बाद सबको पिंटू के पैतृक निवास स्थान पोखराहा भेज दिया गया। जहां 12 नवम्बर 2022 शनिवार की सुबह पिंटू प्रजापति के शव का अंतिम संस्कार गुरसूति नदी मे किया गया इस दौरान पलामू फोटो एसोसिएशन के तमाम मेंबर वहां मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें