गुजरात के मोरबी में पुल टूटने से 100 लोग नदी में गिरे,60 लोगो की मौत पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पटेल ने जताया दुख।

अहमदाबाद-गुजरात के मोरबी जिले में 30 अक्टूबर 2022 रविवार कि शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज अचानक टूट गया उस वक्त ब्रिज पर करीब 400 लोग मौजूद थे। जिसमें से 100 लोग नदी में गिर गए इस घटना में 60 लोगो के मारे जाने की खबर हैं। जानकारी के मुताबिक मच्छु नदी पर बना यह केबल ब्रिज काफी पुराना था इसे हेरिटेज ब्रिज में शुमार किया जाता था। गौरतलब है कि दिवाली के बाद गुजराती नए साल पर ही मरम्मत के बाद इसे दोबारा खोला गया था। जानकारी के मुताबिक मरम्मत के लिए पुल करीब 7 महीने तक बंद था। इसे दो दिन पहले ही खोला गया था  फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है डूबे लोगों की निकालने की कोशिश की जा रही है मृतकों की संख्या बढ़ सकती हैं। इस घटना कि खबर सुनने पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दु:ख जताया है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें