बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया उपलब्ध कराने को लेकर रेंजर व थाना प्रभारी ने की विशेष बैठक।

बेतला नेशनल पार्क में पर्यटकों को सुरक्षा मुहैया उपलब्ध कराने को लेकर रेंजर व थाना प्रभारी ने की विशेष बैठक।पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना कमलदह झिल सेल्फी प्वाइंट। एक अक्टूबर 2022 से बेतला नेशनल पार्क के खुलने के साथ ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। बेतला नेशनल पार्क में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कराने को लेकर। बेतला रेंजर शंकर पासवान व बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह की एक विशेष बैठक बेतला में हुई। इस दौरान पर्यटकों को व्यापक सुरक्षा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। जहां रेंजर शंकर पासवान ने कहा कि पर्यटकों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने में वन विभाग कोई कसर नहीं छोड़ेगा। वहीं थाना प्रभारी श्री निवास सिंह ने कहा कि पर्यटक सभी पर्यटन स्थलों पर बेखौफ भ्रमण करें सभी जगह सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किया गया है। पुलिस की 24 घंटे उन पर्यटन स्थलों पर नजर है किसी भी शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा बेतला में ठहरने वाले पर्यटकों के डिटेल जानकारी सभी विश्रामगृह/ होटल वाले को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं बेतला के निजी वाहन चालकों को जो पर्यटकों का भ्रमण कराते हैं उन्हें भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें