सरकारी शराब दुकान का सेल्स मैनेजर फर्जी साइन,मोहर,चालान के सहारे 31 लाख रुपए का किया गबन।

पलामू-मेदिनीनगर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा स्थित सरकारी शराब दुकान से सेल के 31 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई है। सरकारी शराब दुकान का सेल्समैन चैनपुर के नगवा का निवासी श्रवण चौरसिया है जो उपरोक्त पैसे का हिसाब नहीं दिया है। नियमानुसार सारे पैसे बैंक में जमा होने चाहिए थे लेकिन जमा नहीं हुए हैं।

फर्जी साइन,मोहर और चालान के  सहारे 31 लाख रुपए का किया गबन।

शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि सेल्समैन श्रवण ने फर्जी साइन,मोहर और चालान के सहारे 31 लाख रुपए की गड़बड़ी की है। मामला सामने आने के बाद उत्पाद विभाग छानबीन में जुटा हुआ है। एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है। चैनपुर के थाना प्रभारी अक्षय कुमार ने जानकारी दी कि अभी तक किसी तरह की कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी ने इतना जरूर कहा कि उत्पाद अधीक्षक विमला लकड़ा थाने आए थे। और उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है लिखित भेजने के बाद एफआईआर की जाएगी।

कैसे गड़बड़ी आई पकड़ मे।

सुत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पथरा शराब दुकान का सेल्समैन सह मैनेजर श्रवण चौरसिया है श्रवण के द्वारा गलत मुहर, साइन और फर्जी चालान के सहारे शराब बिक्री के करीब 31 लाख रुपए बैंक में जमा नहीं कराया गया है। जब ऑडिट की गई तो बैंक खाते में 31 लाख रुपए जमा होने का हिसाब नहीं मिला। इसके बाद उत्पाद महकमे में हड़कंप मच गया। विभागीय स्तर पर जांच शुरू हुई तो बैंक का जाली मुहर,साइन वह फर्जी चालान के सहारे अभी तक गड़बड़ी की पुष्टि हुई।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें