पलामू के फोटोग्राफरों को”वर्कशॉप”में दी गई नई तकनीक की जानकारीयां।

पलामू-मेदिनीनगर पलामू फोटो एसोसिएशन के द्वारा गुरुवार को साहित्य समाज मोड़ स्थित सेलिब्रेशन हॉल में फोटोग्राफरों के लिए फ़ोटो-वीडियो के वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में करीब 50 फोटोग्राफरों को नई तकनीक का प्रशिक्षण और नए प्रोडक्ट की जानकारी दी गई। कैनन की तरफ से एसएसओ राज कुमार दास ने वर्कशॉप कंडक्ट कराया। कैनन के बीडीएम दीपांकर चक्रवर्ती,शेखर उपाध्याय भी उपस्थित थे। पलामू फोटो एसोसिएशन के द्वारा दूसरा वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय सिन्हा ने कहा की वर्कशॉप आयोजित करने का मकसद स्थानीय फोटोग्राफरों को फोटोग्राफी क्षेत्र के नई तकनीकों से परिचित कराना है। आज के दौर में नए तरीके के  टेक्नोलॉजी से लेश कैमरे आ गए है उसकी भी बेहतर जानकारी देना है। एसोसिएशन के संरक्षक विजय कश्यप ने धन्यवाद ज्ञापन किया उन्होंने रांची से आई टीम को धन्यवाद देते हुए कहा की उन्होंने बहुमूल्य समय निकालकर पलामू के फोटोग्राफरों को अपना वक्त दिया। उन्होंने वक्त-वक्त पर वर्कशॉप आयोजन करने की बात कही ताकि फोटोग्राफरों को काफी मदद मिल सके। पलामू से विजय कश्यप,अनुज कुमार,प्रेम गुप्ता,मृत्युंजय कुमार, प्रेम प्रकाश साहू,उमेश कुमार,राजा कुमार गुप्ता,मनोज विश्वकर्मा,संजय सोनी,अखिलेश कुमार,अमन कुमार,बिंदा कुमार,प्रमोद कुमार गुप्ता,आदित्य कुमार,जितेंद्र कुमार सिंह,अखिलेश कुमार,एस के रवि,शेखर विश्वकर्मा,मनोज कुमार एवं पलामू के सैकड़ों फोटोग्राफर शामिल हुए।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live”एस के रवि”

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र-9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें