भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के पलामू जिला परिषद के द्वारा 19 सुत्री मांग को लेकर उपायुक्त पलामू का घेराव किया गया।

पलामू-मेदिनीनगर जिले के रेड़मा स्थित पार्टी कार्यालय से जुलुस निकाल कर मांदर के थाप पर बाजे गाजे के साथ पलामू उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन किया गया। जुलूस का नेतृत्व जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने किया साथ ही पलामू उपायुक्त के मुख्य गेट को जाम कर दिया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य सचिव भूवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि पलामू जिला सहित पुरा झारखंड सुखाड़ की चपेट में है लेकिन केन्द्र सरकार इसपर चुप्पी साध कर झारखंड की सरकार को अस्थिर करने में लगी हुई है। पलामू प्रमंडल बराबर अकाल के चपेट में रहता है लेकिन अभी तक इतने साल बीतने के बाद भी सिंचाई की एक भी परियोजना पुरा नहीं हुआ है। पलामू जिला में किसानों और मजदूरों की जोत एवं घरबारी की भूमि की भयंकर लुट मची हुई है कंपनियां जिले के पदाधिकारीयों को मेल में लेकर हदबंदी की भूमि को रजिस्ट्री केवाला कर रहे हैं। उपायुक्त और झारखंड सरकार चुप्पी साधे हुए हैं ऐसी परिस्थिति में हम जान लेंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे के नारा का आह्वान करते हैं। राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पलामू में गरीबों भूमिहीनों को उजाड़ने की साज़िश चल रही है उनके मंसुबे को कम्युनिस्ट पार्टी कभी पुरा नही होने देगी। अंत में भाकपा के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कारपोरेट एवं भाजपा सरकार के दमनकारी नीति के खिलाफ सड़क पर उतरने के सिवा कोई विकल्प नहीं है। अंत में 19 सुत्री मांग पत्र उपायुक्त पलामू को सौंपा गया और इसके बाद पुरे बाजार भ्रमण करते हुए गुरु तेग बहादुर मेमोरियल हॉल बेलवाटीका में 16वां पलामू जिला सम्मेलन का कार्य सम्पन्न हुआ। मौके पर राज्य एवं जिले भर से आए कई जन प्रतिनिधि सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें