जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न,डीसी ने दिया अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी करने के निर्देश।

पलामू-मेदिनीनगर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई,जिसमें जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया। वहीं बैठक में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने जुलाई से 10 सितंबर तक अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया इस दौरान उन्होंने बताया कि इस तिथि तक अवैध खनन,परिवहन,भंडारणकर्ताओं की संख्या 60 है जिसमें खनन से संबंधित 6 में प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा 60 वाहन जब्त किये गये हैं। उपायुक्त श्री दोड्डे द्वारा खनन टास्क फोर्स के सदस्यों को आपस में समन्वय स्थापित कर विशेषकर बालू के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ छापेमारी कार्रवाई करने एवं इसके रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त श्री दोड्डे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में जितने भी जगहों पर अवैध खनन स्थल हैं,उन्हें चिह्नित करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बिना डीलर लाइसेंस के संचालित क्रशरों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया इसके अलावे उपायुक्त ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को नियमित रूप से बालू का स्टॉक वेरीफिकेशन करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में ये रहे मौजूद।

बैठक में उपायुक्त श्री दोड्डे के अलावा अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह,हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण,छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी एनके गुप्ता,सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश साह,वन प्रमंडल पदाधिकारी,खनन पदाधिकारी आनंद कुमार वन एवं प्रदूषण विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें